RCB करेगी अपने स्टार खिलाड़ी को बाहर, कौन है मोटी फीस वसूलने वाला यह दिग्गज

आईपीएल की मेगा नीलामी की तैयारियां चल रही हैं, ऐसे में हर किसी की नजर टीमों से रिटेन और रिलीज होने वाले प्लेयर्स की तरफ है। बड़े नामों को इस बार रिलीज किया जाएगा। इससे मेगा नीलामी में रंग जमेगा और टीमों के बीच बोड वॉर देखने को मिलेगा।

आरसीबी में इस बार कौन से प्लेयर्स रहेंगे, यह देखने वाली बात होगी। माना जा रहा है कि कुछ बड़े खिलाड़ी रिलीज किये जाएंगे। रिटेंशन पॉलिसी आने के बाद इस पर स्थिति साफ़ हो जाएगी। कितने प्लेयर्स रिटेन करने की अनुमति होगी, इस पर काफी चीजें निर्भर करती हैं।

rcb

महत्वपूर्ण बदलाव को देखा जाए, तो रिपोर्ट्स बताती हैं कि आरसीबी अपने सबसे बड़े सितारों में से एक ग्लेन मैक्सवेल से अलग होने की तैयारी कर रही है, जिन्हें 14.25 करोड़ रुपये की भारी रकम में खरीदा गया था। यह कदम आरसीबी की अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने की चाह में रणनीति का हिस्सा है।

मैक्सवेल को रिलीज़ करने का फ़ैसला एक निराशाजनक सीज़न के बाद आया है, वह आईपीएल 2024 में 10 मैचों में केवल 52 रन ही बना पाए थे। 2021 सीज़न में उनका खेल धांसू रहा था और बल्ले से प्रभावशाली 513 रन देखने को मिले थे।

एक रिपोर्ट के अनुसार कप्तान को भी अब बदलने की तैयारी कर ली गई है। फाफ डू प्लेसी को भी टीम से रिलीज करने की रणनीति रहेगी। उनकी उम्र भी 40 के करीब हो गई है और आरसीबी नेतृत्व अब टीम में नए चेहरों को लाने के लिए प्रयास करेगा। इस वजह से डू प्लेसी को बदला जा सकता है।

अगर फाफ डू प्लेसी को रिलीज किया जाएगा, तो आरसीबी का नया कप्तान कौन होगा? इसके लिए समीकरण साधने की तैयारी हो रही है। अफवाहें सामने आई थीं कि केएल राहुल को लाकर कप्तानी सौंपी जा सकती है। केएल राहुल को लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन रिलीज कर सकती है।

अब तक अपने पहले ख़िताब की तलाश कर रही आरसीबी हर संभव कोशिश करेगी। नीलामी में प्रदर्शन करने लायक प्लेयर्स को टारगेट किया जाएगा। विराट कोहली को आरसीबी अपने साथ ही रखने वाली है। दिनेश कार्तिक की जगह किसी विकेटकीपर को भी लाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+