RCB को करना पड़ेगा अब जांच का सामना, सोशल मीडिया पर की थी बड़ी घोषणा, क्या है मामला
आरसीबी की जीत के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई सम्मान समारोह और वहां मची भगदड़ के बाद अब आरसीबी मैनेजमेंट को आधिकारिक जांच का सामना करना पड़ेगा। मामला एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा हुआ है, जो आरसीबी के हैंडल से किया गया।
सोशल मीडिया पोस्ट में बेंगलुरु में आरसीबी की जीत का जश्न मनाने के लिए विक्ट्री परेड का जिक्र किया गया था। जांच में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के वरिष्ठ सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा, अब बेंगलुरु पुलिस और मजिस्ट्रियल जांच के पास मामला है। 4 जून से पहले RCB की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी; केवल KSCA ने 3 जून को एक पत्र भेजा था जिसमें विधान सौधा में सम्मान समारोह की अनुमति मांगी गई थी।

यह भगदड़ 4 जून को दोपहर के समय हुई, जब RCB की 18 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खिताब जीतने की खुशी में उत्सव मनाया जा रहा था।
4 जून को दोपहर 3:14 बजे, RCB के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट (X) पर एक पोस्ट किया गया जिसमें "विजय जुलूस" की घोषणा की गई थी जो शाम 5 बजे विधान सौधा से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक निकलने वाला था, जिसके बाद स्टेडियम के अंदर सम्मान समारोह आयोजित होना था। पोस्ट में मुफ्त पास के लिए एक लिंक दिया गया था, जिसमें सीमित प्रवेश की बात कही गई थी और प्रशंसकों से पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया था।
पोस्ट में लिखा था कि विजय जुलूस के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में उत्सव आयोजित किया जाएगा। हम सभी प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि पुलिस और अन्य अधिकारियों द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि सभी लोग रोड शो का शांति से आनंद ले सकें। मुफ्त पास (सीमित प्रवेश) shop.royalchallengers.com पर उपलब्ध हैं।
भगदड़ के बाद आरसीबी के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरसीबी ने इस घटना पर शोक जताने वाला एक पोस्ट डाला। विराट कोहली ने भी दुःख प्रकट किया। हालांकि कोहली और आरसीबी के ऊपर लोगों का गुस्सा फूटा है। सवाल किये जा रहे हैं कि भगदड़ के बाद भी स्टेडियम के अंदर कार्यक्रम क्यों चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications