IPL 2025: आरसीबी को करना चाहिए इन 3 खिलाड़ियों को रिटेन, वरना बाद में होगा बड़ा पछतावा
IPL 2025: आरसीबी ने आईपीएल के पिछले सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ़ तक का सफर तय किया था लेकिन ख़िताब हासिल नहीं हो पाया। आरसीबी को अब भी अपनी पहली खिताबी जीत की तलाश है। अब नए सीजन से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन में आरसीबी बड़े नामों को टारगेट करने का प्रयास करते हुए आक्रामक बोली लगाने के लिए जा सकती है। बिड वॉर में आरसीबी सभी को टक्कर देगी।
हालांकि नीलामी में आरसीबी मैच का रुख बदलने में सक्षम खिलाड़ियों को शामिल करने का प्रयास करेगी लेकिन, यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके पास पहले से ही कुछ धांसू खिलाड़ी हैं। आरसीबी के पास प्रतिभाशाली प्लेयर्स की कमी नहीं हैं। रिटेंशन के समय इसका खास ध्यान रखना होगा। तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जिन्हें आरसीबी द्वारा रिटेन किया जाना चाहिए।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विराट कोहली का आता है। कोहली को किसी भी कीमत पर आरसीबी की टीम में रखा जाना चाहिए। अधिकतम रिटेंशन राशि 18 करोड़ रुपये है और कोहली इसके हकदार भी हैं। पावरप्ले में कोहली की हिटिंग क्षमता उनको अलग बनाती है। वह सभी प्रकार के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में सक्षम हैं। कोहली आरसीबी के लिए ओपन करते हैं। शुरू से ही कोहली आरसीबी में ही खेलते रहे हैं। फैन्स भी उनको आरसीबी में ही देखना चाहते हैं। कोहली को रिटेन जरुर करना चाहिए।
आरसीबी की रिटेंशन लिस्ट में दूसरा नाम रजत पाटीदार का होना चाहिए। साल 2023 में चोट के कारण बाहर रहने वाले इस धाकड़ खिलाड़ी ने 2024 में वापसी की। हालांकि उनकी बैटिंग उम्मीद के अनुरूप नहीं रही लेकिन बाद में कुछ आकर्षक पारियों से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। रजत पाटीदार ने खुद को टीम का सबसे तूफानी खिलाड़ी दर्शाया। स्पिनरों को उनके सामने लाने से पहले सोचना पड़ता है। वह अपने लम्बे छक्कों के लिए जाने जाते हैं। मिडिल ओवरों में बल्ले से कहर बरपाने वाले रजत पाटीदार को टीम में इस बार भी रखना चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया से आने वाले कैमरन ग्रीन इस लिस्ट में तीसरा नाम है, जिनको रिटेन करना चाहिए। कैमरन ग्रीन ने पिछले सीजन आरसीबी को प्लेऑफ़ तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से उचित योगदान दिया था। ग्रीन ने 143 के स्ट्राइक रेट से 255 रन बनाए थे और 10 विकेट भी झटके थे। एक बेहतरीन राउंडर की भूमिका निभाते हुए ग्रीन ने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया। अगर आरसीबी कैमरन ग्रीन को रिटेन नहीं करती है, तो उनकी बराबरी वाला ऑल राउंडर लाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ग्रीन को रिलीज नहीं करके टीम का हिस्सा बनाए रखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications