IPL में भी दिखेगा Kantara का दबदबा! होम्बाले फिल्म्स खरीदेगी RCB? हो गया बड़ा खुलासा
IPL 2026, RCB Sale: आईपीएल 2025 में अपना पहला खिताब जीतने के तुरंत बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम सुर्खियों में आ गई। दरअसल, टीम के मालिक डियाजियो इंडिया द्वारा फ्रेंचाइजी को बेचने की घोषणा ने फैंस को हैरान कर दिया है। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कर्नाटक-आधारित प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स (Hombale Films) आरसीबी को खरीद सकती है।
क्या होम्बले फिल्म्स खरीदेगी आरसीबी (IPL 2026, RCB Sale)
होम्बले फिल्म्स को 'KGF' और 'कांतारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। हालांकि, अभी तक इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार RCB के वर्तमान मालिकों और होम्बले फिल्म्स के बीच शुरुआती बातचीत हो चुकी है। कर्नाटक की जड़ों वाले एक फिल्म स्टूडियो का राज्य की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट टीम के साथ जुड़ने की संभावना ने फैंस के बीच चर्चा का माहौल पैदा किया है।

आरसीबी के साथ रहा है ये खास कनेक्शन
होम्बले फिल्म्स का RCB के साथ पहले से ही एक खास जुड़ाव रहा है। अप्रैल 2023 से यह स्टूडियो RCB के आधिकारिक डिजिटल कंटेंट पार्टनर के रूप में काम कर रहा है। स्टूडियो ने कई प्रचार अभियान, सिनेमाई फीचर्स और फैन एंगेजमेंट वीडियोज़ बनाए हैं, जिसने टीम की डिजिटल उपस्थिति को मज़बूत किया है। RCB की चैंपियनशिप जीत के बाद फ्रेंचाइजी का मूल्यांकन कथित तौर पर 17,000 करोड़ के आसपास पहुंच गया है, जिससे यह IPL की सबसे मूल्यवान टीमों में से एक बन गई है।
फैंस को होगी आरसीबी से खास उम्मीदें
होम्बले फिल्म्स के अलावा कई अन्य बड़े नाम भी इसे खरीदने की होड़ में हैं। जिनमें ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ, अडानी ग्रुप, JSW ग्रुप, अदार पूनावाला (सीरम इंस्टीट्यूट) और देवयानी इंटरनेशनल शामिल हैं। होम्बले फिल्म्स और आरसीबी दोनों ब्रांड कर्नाटक की आधुनिक पहचान का प्रतिनिधित्व करते हैं। आरसीबी की टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर ट्रॉफी अपने पास रखना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications