WPL में विदेशी खिलाड़ियों पर चढ़ा होली का खुमार, स्मृति मंधाना ने पूरी टीम के साथ की होली सेलिब्रेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी टीम के साथ होली खेली है। कई विदेशी प्लेयर भी होली के जश्न का हिस्सा बनी हैं।

महिला प्रीमियर लीग के शुरुआती दो मैच हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में जश्न का माहौल है। टीम की कप्तान स्मृति मंधाना अपनी साथी खिलाड़ियों के साथ होली के रंग में रंग चुकी हैं। इतना ही नहीं होली का यह रंग विदेशी खिलाड़ियों पर भी चढ़ गया है। दरअसल, मंगलवार को छोटी होली के दिन स्मृति मंधाना, ऋचा घोष और इंग्लैंड की हीथर नाइट ने आपस में होली खेली। सोशल मीडिया पर स्मृति, ऋचा और हीथर की एक सेल्फी वायरल हो रही है, जिसमें तीनों प्लेयर भयंकर तरीके से रंग रंगी हुई हैं। हीथर नाइट ने इस सेल्फी को क्लिक किया है।
पूरी टीम ने खेली है होली
वायरल फोटो में हीथर नाइट सबसे आगे नजर आ रही हैं तो वहीं उनके बाद ऋचा घोष और सबसे आखिर में लंबे वालों वाली स्मृति मंधाना दिख रही हैं। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने हीथर नाइट की इंस्टाग्राम स्टोरी को अपनी टाइमलाइन पर पोस्ट किया है। होली के रंग में सिर्फ यह तीन प्लेयर ही नहीं रंगी हैं बल्कि पूरी टीम ने जमकर मस्ती करते हुए होली खेली है। हीथर की स्टोरी पर लगी एक फोटो में अन्य विदेशी प्लेयर और इंडियन बॉलर रेणुका ठाकुर भी नजर आ रही हैं। सभी खिलाड़ी और अन्य स्टाफ होली के रंगों में रंगा हुआ है।
WPL के शुरुआती दो मैच हार गई है आरसीबी
आपको बता दें कि महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण में आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही है। आरसीबी ने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवा दिए हैं। पहला मैच 5 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से था। इस मैच में दिल्ली ने आरसीबी को 60 रन से हरा दिया था। वहीं दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से हरा दिया है। इन दो हार के बाद स्मृति मंधाना ने कहा है कि आरसीबी हार पर ध्यान नहीं देगी और अपने अगले मैच में पॉजिटिव सोच के साथ उतरेगी और आगे बढ़ेगी। आपको बता दें कि स्मृति मंधाना ऑक्शन में सबसे महंगी बिकी थीं।












Click it and Unblock the Notifications