रोमारियो शेफर्ड ने जड़ा सीजन का सबसे तेज अर्धशतक, खलील अहमद के एक ही ओवर में ठोक डाले 32 रन
Romario Shepherd hit 2nd fastest fifty: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड ने शनिवार को चेन्नई के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने आईपीएल में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक 14 गेंद में लगाने का काम किया। कैरिबियन के इस तूफानी बल्लेबाज की बदौलत आरसीबी ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट खोकर 213 रन का स्कोर खड़ा किया।
रोमारियो शेफर्ड ने एक ओवर में जड़े 32 रन (Romario Shepherd hit 2nd fastest fifty)
रोमारियो शेफर्ड पांचवें विकेट के गिरने के बाद क्रीज पर आए। इस समय आरसीबी का स्कोर 5 विकेट पर 157 रन था और पारी में 14 गेंदें शेष रहते 200 रन का लक्ष्य किसी के दिमाग में नहीं था। रोमारियो शेफर्ड ने आते ही चौके-छक्कों की बरसात करना शुरू कर दिया। उन्होंने 19वें ओवर में 33 रन और अंतिम ओवर में 21 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने खलील के एक ओवर में 32 रन जड़ने का काम किया।

खलील अहमद ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने खलील अहमद द्वारा फेंके गए 19वें ओवर में 33 रन बनाए, हालांकि इस दौरान एक गेंद नौ बॉल भी थी। उन्होंने खलील की गेंदों पर 4 छक्के और 2 चौके लगाए। शेफर्ड ने आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक ओवर में 32 रन बनाए थे। खलील अहमद को गेंद देना कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का फैसला गलत साबित रहा।
आईपीएल का सबसे महंगा ओवर
37 रन - क्रिस गेल (आरसीबी) बनाम प्रशांत परमेश्वरन (कोच्चि टस्कर्स केरल), 2011
37 रन - रवींद्र जड़ेजा (सीएसके) बनाम हर्षल पटेल (आरसीबी), 2021
35 रन - पैट कमिंस (KKR) बनाम डेनियल सैम्स (MI), 2022
33 रन - मनोज तिवारी और क्रिस गेल (केकेआर) बनाम रवि बोपारा (पीबीकेएस), 2010
33 रन - सुरेश रैना (सीएसके) बनाम परविंदर अवाना (पीबीकेएस), 2014
33 रन - रोमारियो शेफर्ड (आरसीबी) बनाम खलील अहमद (सीएसके), 2025
32 रन - रोमारियो शेफर्ड (एमआई) बनाम एनरिक नॉर्टजे (डीसी), 2024












Click it and Unblock the Notifications