IND vs ENG: इंग्लैंड टेस्ट में जडेजा ने तोड़ी प्रोटोकॉल की दीवार, पर क्यों नहीं होगी कोई सजा?

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक ऑलराउंडर नहीं, बल्कि मुश्किल हालात में टीम इंडिया के भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। एडबैस्टन टेस्ट में जहां अधिकतर बल्लेबाज स्विंग और नई गेंद के सामने जूझ रहे थे, जडेजा ने मैदान पर आने की BCCI गाइडलाइन तो तोड़ी, लेकिन वो फैसला टीम की जरूरत को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने तय किया था कि खिलाड़ी एकसाथ टीम बस से ही स्टेडियम जाएंगे। लेकिन जडेजा तय समय से पहले अकेले मैदान पर पहुंच गए। वजह? वो चाहते थे कि वो नई गेंद के खिलाफ पहले से तैयारी कर सकें।

उन्होंने ESPNcricinfo से कहा कि, 'मुझे लगा कि नई गेंद के खिलाफ थोड़ा और प्रैक्टिस कर लूं, क्योंकि अगर मैं उसे निकाल दूं तो बाकी बल्लेबाजों के लिए चीजें आसान हो जाएंगी।'

ravindra jadeja

लंच तक टिके, फिर साझेदारी से दिलाई मजबूती
जडेजा ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर 203 रनों की अहम साझेदारी की। उन्होंने 89 रन बनाए। हालांकि वह अपनी 'तलवारबाजी' वाली सेलीब्रेशन से चूक गए, लेकिन उनका योगदान भारत के 500+ स्कोर में अहम रहा।

उन्होंने कहा कि, '210/5 पर टीम संघर्ष कर रही थी। वहां से लंबी साझेदारी करना चुनौती थी, लेकिन मैंने उसे चैलेंज की तरह लिया।' उन्होंने कहा कि, 'ऐसे योगदान से आत्मविश्वास बढ़ता है कि आगे भी टीम के लिए रन बना सकता हूं।'

बेन स्टोक्स से बहस, पर जडेजा बोले- 'जानबूझकर नहीं किया'
मैच के दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बार-बार शिकायत की कि जडेजा पिच के सेंटर में दौड़ रहे हैं और वहां 'रफ' बना रहे हैं। इस पर जडेजा ने जवाब दिया, 'स्टोक्स को लगा मैं खुद के लिए ही रफ बना रहा हूं। तेज गेंदबाज वैसे भी ऐसा करते हैं। हो सकता है गलती से हुआ हो, लेकिन मेरी मंशा वो नहीं थी।'

अब गेंदबाजी की बारी, रणनीति होगी सधी हुई
जडेजा ने माना कि अब पिच थोड़ा फ्लैट हो गया है, इसलिए गेंदबाजों को डिसिप्लिन के साथ गेंदबाजी करनी होगी। उन्होंने कहा कि, 'हम अभी नतीजे के बारे में नहीं सोच रहे। बस लगातार एनर्जी के साथ गेंदबाजी करना चाहते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+