IPL 2024: जडेजा ने शेयर की वो फोटो जिससे पहले उड़ी थी धोनी के साथ झगड़े की अफवाहें
IPL 2024: साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जब खिताबी जीत दर्ज की थी, तब महेंद्र सिंह धोनी की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा था। धोनी ने रविन्द्र जडेजा को उठा लिया था। चेन्नई सुपर किंग्स को जडेजा ने अंतिम गेंद पर जीत दिलाकर पांचवीं बार लीग का चैम्पियन बनाया था।
रविन्द्र जडेजा ने उस आइकोनिक मूमेंट की फोटो फ्रेम के करीब जाकर एक फोटो क्लिक करते हुए इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जडेजा ने कैप्शन में लिखा यह सुपर स्पेशल मूमेंट है। फैन्स जडेजा की इस फोटो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

साल 2022 में जडेजा को चेन्नई का कप्तान बनाया गया था लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उनको हटा दिया गया था और लीग के बीच में धोनी को कमा थमा दी गई थी। इसके बाद जडेजा और धोनी के बीच तकरार की खबरें सामने आई। यह भी कहा गया कि जडेजा टीम से नाराज हैं।
हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और धोनी के साथ जडेजा की फोटो आइकोनिक हो गई। वह यादगार पल हर फैन को पसंद आता है। जडेजा ने नए सीजन से पहले एक बार फिर से पुरानी यादों को ताजा कराने का काम किया है। चेन्नई सुपर किंग्स पहले मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है।
आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में पहला मुकाबला खेला जाना है। इस मैच को लेकर जारी किये गए टिकट पलक झपकते ही बिक गए। फैन्स में मुकाबले को लेकर काफी क्रेज देखा जा सकता है। हर कोई पहले मुकाबले का इंतजार कर रहा है।
महेंद्र सिंह धोनी का यह अंतिम आईपीएल हो सकता है। पिछले सीजन भी ऐसे ही कयास लगाये गए थे लेकिन धोनी ने उस समय संन्यास का ऐलान नहीं करते हुए फैन्स के लिए एक सीजन और खेलने का वादा किया था। उस वादे को निभाने के लिए धोनी एक बार फिर से मैदान पर दिखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications