रवींद्र जडेजा के वर्ल्ड कप से बाहर होने पर BCCI को आया गुस्सा, कहा- वो खुद की लापरवाही के कारण हुआ चोटिल

एशिया कप से भारतीय टीम के बाहर होने के बाद अब फैंस की नजरें वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 9 सितंबर। एशिया कप से भारतीय टीम के बाहर होने के बाद अब फैंस की नजरें वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा। आईसीसी ने टूर्नामेंट में शामिल सभी 16 टीमों के अभ्यास मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होना है।

वर्ल्ड से पहले भारत को बड़ा झटका

वर्ल्ड से पहले भारत को बड़ा झटका

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। रवींद्र जडेजा के चोटिल होने से भारतीय प्लेइंग इलेवन का बैलेंस बिगड़ गया है। एशिया कप के दौरान चोटिल होने के कारण रवींद्र जडेजा को बीच टूर्नामेंट से ही वापस जाना पड़ा था। रवींद्र जडेजा की गैर मौजूदगी टीम इंडिया की परेशानियों को बढ़ा सकती है। जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए उपयोगी साबित होते रहे हैं।

बीसीसीआई ने जडेजा को लेकर कही यह बात

बीसीसीआई ने जडेजा को लेकर कही यह बात

रवींद्र जडेजा की चोट पर बीसीसीआई ने नाराजगी जताते हुए कुछ बातों का जिक्र किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि जडेजा जिस तरीके से चोटिल हुए हैं, उस पर बीसीसीआई नाखुश हैं। अधिकारी के मुताबिक रवींद्र जडेजा खुद की लापरवाही के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

फन एक्टिविटी नहीं था ट्रेनिंग का हिस्सा

फन एक्टिविटी नहीं था ट्रेनिंग का हिस्सा

अधिकारी के मुताबिक रवींद्र जडेजा एक फन एक्टिविटी के दौरान चोटिल हुए थे। वह स्काई बोर्ड पर खुद का बैलेंस संभाल नहीं सके और चोट का शिकार हो गए। ये टीम इंडिया की तरफ से आयोजित की गई कोई ट्रेनिंग नहीं था। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले टीम के सीनियर खिलाड़ियों द्वारा इस तरह की लापरवाही को बीसीसीआई सहन नहीं कर पा रही है।

लगातार चोट से परेशान रहे हैं जडेजा

लगातार चोट से परेशान रहे हैं जडेजा

रवींद्र जडेजा पहले से ही अपने घुटने की चोट से जूझ रहे थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी चोट के कारण वह टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे। पिछले एक साल के दौरान जडेजा अधिकतर मौकों पर टीम से बाहर ही रहे हैं। एशिया कप में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। बस कुछ ही दिनों वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान किया जाएगा, ऐसे में अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह दी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+