रवीन्द्र जडेजा कब लेंगे ODI क्रिकेट से संन्यास? वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर किया बड़ा ऐलान
Ravindra Jadeja: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम एकदिवसीय क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार है। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। रवीन्द्र जडेजा इस टीम में नहीं हैं। वह चैम्पियंस ट्रॉफी की भारतीय टीम में थे लेकिन इस बार शामिल नहीं किया गया। इस बीच जडेजा ने अपने संन्यास को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है।
सीधे तौर पर उन्होंने रिटायरमेंट को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन यह बता दिया कि वह एकदिवसीय प्रारूप में कब तक खेलना चाहते हैं। इससे यह भी साफ़ हो गया कि जडेजा इतना जल्दी तो गेम को अलविदा कह जाने वाले नहीं हैं।

जडेजा ने 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जताई है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए जडेजा ने कहा कि मैं खेलना चाहता हूं। वर्ल्ड कप जीतना हर किसी का सपना होता है और 2023 में हम बहुत करीब आकर चूक गए। आखिर में फैसला टीम मैनेजमेंट का होता है।
Ravindra Jadeja से की सलेक्टर्स ने बात
भारतीय ऑल राउंडर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं करने पर कहा कि चयनकर्ताओं के अपने अलग कारण थे और उन्होंने मुझे समझा दिया। मुझे इस बात की ख़ुशी है कि कप्तान, सलेक्टर्स और कोच ने मुझे नहीं चुनने का कारण बता दिया। ऐसा नहीं है कि टीम घोषणा के समय मुझे पता चला था, उन्होंने पहले ही मुझे बता दिया था।
Ravindra Jadeja को मौका मिलने की उम्मीद
जडेजा ने कहा कि अगली बार जब मुझे मौका मिलेगा, तो मैं वही करूँगा, तो इतने सालों से टीम के लिए करता आया हूं। जडेजा ने कहा कि अभी काफी वनडे मैच बचे हैं और मुझे उम्मीद है कि मौका मिलेगा, ताकि यह दिखा पाऊं कि मैं क्या कर सकता हूं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारत की टीम में कई बदलाव हुए हैं, इनमें मुख्य बदलाव तो रोहित शर्मा को लेकर किया गया है। रोहित को कप्तानी से हटाते हुए गिल को कमान थमा दी गई है। शुभमन गिल ने टेस्ट में भी हाल ही में कप्तानी संभाली थी। रोहित को हटाने का विरोध जमकर देखने को मिला। 19 नवंवर से ऑस्ट्रेलिया में पहला एकदिवसीय है।












Click it and Unblock the Notifications