रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, जानें दुनिया में किन बाएं हाथ के स्पिनरों ने लिए हैं सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट

Ravindra Jadeja Creates History: दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक कमाल का रिकॉर्ड बना दिया।

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja Surpasses Bishan Singh Bedi: भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दुनिया के नंबर एक आलराउंडर भी है और इसके पीछे वाजिब वजह भी है। वे गेंदबाजी में बहुत शानदार हैं और बैटिंग में उन्होंने पिछले दो-तीन साल में टेस्ट स्तर पर अपना जो लेवल अप किया है, वह काबिले तारीफ है।

भारत के सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले बाए हाथ के स्पिनर बने

जडेजा अपने ऑलराउंड क्षमता का प्रदर्शन इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में कर रहे हैं, जो लंदन के केनिंग्टन ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जा रहा है। इस मैच की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने बिशन सिंह बेदी के 266 टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को जैसे ही पीछे छोड़ा, वैसे ही वे भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाए हाथ के टेस्ट गेंदबाज बन गए।

सर्वकालिक लिस्ट में चौथे स्थान पर-

जडेजा के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 267 विकेट हो चुके हैं और वे दुनिया के सर्वाधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। जडेजा के आंकड़े कमाल के हैं, उन्होंने 65 टेस्ट मैचों में 24.25 के औसत के साथ 267 विकेट लिए हैं।

जानें दुनिया में कौन हैं ऐसे टॉप बॉलर

अगर हम दुनिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों की बात करें तो यहां श्रीलंका के रंगाना हेरत नंबर 1 पर है, जिन्होंने टेस्ट मैचों में 433 विकेट लिए हुए हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के महान बाएं हाथ के स्पिनर डेनियल विटोरी हैं, जिन्होंने 362 टेस्ट विकेट लिए हुए हैं।

नंबर तीन पर डेरेक अंडरवुड हैं जो इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर थे, और उन्होंने 297 विकेट लिए हुए हैं। रवींद्र जडेजा जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं, उसके हिसाब से वे इस लिस्ट में और आगे बढ़ते जाएंगे। उनकी फिटनेस भी फिर से ठीक ठाक लग रही है।

जहीर खान हैं भारत के सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले लेफ्टी

बाएं हाथ की गेंदबाजी में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने का टेस्ट रिकॉर्ड जहीर खान के नाम है जिन्होंने 311 टेस्ट विकेट लिए हैं। उम्मीद है कि रवींद्र जडेजा इस रिकॉर्ड को भी तोड़ कर भारत के बाएं हाथ के गेंदबाजों की परंपरा में नया कीर्तिमान दर्ज कर लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+