सारा तेंदुलकर की मां के सामने शुभमन गिल का उड़ा मजाक, जडेजा और राहुल ने कसा तंज, वीडियो वायरल
Shubman Gill and Sara Tendulkar: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया एक खास पार्टी में शामिल हुई। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की संस्था YouWeCan ने यह पार्टी आयोजित की थी । इस डिनर में सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक कई दिग्गज मौजूद थे। इसी पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच चर्चाएं बटोरनी शुरू कर दी है।
कप्तान शुभमन गिल को लेकर उड़ा मज़ाक (Shubman Gill and Sara Tendulkar)
इस वीडियो में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, कप्तान शुभमन गिल को लेकर मज़ाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। जडेजा, शुभमन को सारा तेंदुलकर के नाम पर छेड़ रहे हैं। वीडियो में जडेजा सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली के पास वाली टेबल पर बैठे हैं। वहीं, सारा तेंदुलकर भी इस पार्टी में मौजूद थीं। वीडियो में जडेजा मुस्कराते हुए गिल की ओर इशारा करते हैं और कुछ कहते हैं, लेकिन आवाज साफ़ नहीं आती।

गिल और सारा को लेकर होती रहती हैं चर्चाएं
इसके बावजूद फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि बात सारा को लेकर ही हो रही है। बता दें कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के बीच लंबे समय से अफवाहें चल रही हैं कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। फिर भी दोनों को कई बार एक ही जगह या इवेंट में देखा गया है, जिससे चर्चाएं और तेज हो जाती हैं।
मुस्कुराते हुए नजर आए कप्तान गिल
इस वीडियो में एक और बात लोगों का ध्यान खींचने का काम किया। जब जडेजा ने गिल से कुछ कहा तो शुभमन गिल मुस्कराने लगे। जब सारा तेंदुलकर की मौजूदगी की बात चलती है तो गिल हल्के से मुस्कराते नजर आते हैं, जिससे फैंस और ज्यादा उत्साहित हो जाते हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैंस इस वीडियो पर मजेदार मीम्स और कमेंट्स कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो से एक बार फिर गिल और सारा के रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications