Cyclone Michaung: चेन्नई में बाढ़ के बीच अंधेरे में डूबा रविचंद्रन अश्विन का घर, शेयर की तस्वीरें

गंभीर चक्रवाती तूफान मिचौंग (Cyclone Michaung) के दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करने से चेन्नई में दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है। इस तबाही को लेकर भारत के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने चिंता व्यक्त की है, क्योंकि तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में चक्रवात मिचौंग के कहर बरपाने के बाद उनके इलाके में 30 घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं रही। भारी बारिश के कारण चेन्नई बुरी तरह प्रभावित हुई है।

क्रिकेटर ने एक ट्वीट में कहा कि, 'मेरे इलाके में भी 30 घंटे से अधिक समय से बिजली नहीं है। लगता है कि कई जगहों पर यही स्थिति है। निश्चित नहीं कि हमारे पास क्या विकल्प हैं।' अश्विन ने एक्स पर एक अन्य चेन्नई निवासी की पोस्ट को रीट्वीट किया, जिसने चेन्नई में ग्रैंड मॉल के पास एक इलाके में बिजली कटौती की शिकायत की थी।

ravichandran ashwin

चेन्नई बाढ़ पर एक पूर्व पोस्ट में, अश्विन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया था। उनकी पिछली पोस्ट में लिखा था, 'अगर बारिश रुक भी जाए, तो भी रिकवरी में थोड़ा समय लगेगा।' चेन्नई और उसके आसपास चक्रवात मिचौंग के कारण हुई विभिन्न बारिश संबंधी घटनाओं में एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है।

भारी बारिश से चेन्नई में दैनिक जीवन प्रभावित
बाढ़ ने सड़कों को नदियों में बदल दिया। इस दौरान मंगलवार को कई वाहन बहते नजर आए, जिससे अधिकारियों को शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने की घोषणा करनी पड़ी। निजी कार्यालयों ने अपने कर्मचारियों को स्थिति में सुधार होने तक घर से काम करने के लिए कहा।

स्थिति सामान्य होने में लगेगा समय
दरअसल, यहां तेज तूफान ने कई इलाकों में पेड़ों को उखाड़ दिया, और घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, भारी बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया और निचले इलाकों में भारी बाढ़ की स्थिति है। हालांकि बारिश कम हो गई है, लेकिन स्थिति सामान्य होने में अभी भी समय लगेगा।

बारिश से मिलेगी राहत
मौसम कार्यालय का अनुमान है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, जिससे राहत की संभावना रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+