World Cup: वर्ल्ड कप से पहले अश्विन ने की पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक की प्रशंसा, बताया कैसा होगा मुकाबला

ICC World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। हालांकि, इंडिया और पाकिस्तान के जिस मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार है वो लीग मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। रोचक मुकाबले को लेकर दोनों टीमों की तैयारी के बीच स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है।

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में कहा कि, 'आगामी भारत-पाकिस्तान मैच पाकिस्तान के क्वालिटी सीम अटैक के कारण दोनों ओर से एक बैलेंस मुकाबला होगा। इंडिया और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ मैच असाधारण रहे हैं।'

ravichandran ashwin

अश्विन ने आगे बताया कि, 'मुझे लगता है कि हम एक और ब्लॉकबस्टर भारत-पाकिस्तान मैच की उम्मीद कर सकते हैं। यह समान रूप से संतुलित मैच होने वाला है, क्योंकि पाकिस्तान के पास भी एक क्वालिटी सीम अटैक है।'

दरअसल, हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया मजबूत स्थिति में होगी, क्योंकि भारतीय धुरंधर वनडे विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड को अभी तक बनाए हुए हैं। टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप में कभी भी पाकिस्तान से नहीं हारी है। दोनों के बीच अब तक सात बार भिड़ंत हो चुकी है।

साल 2019 यानी पिछले वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। हालांकि, ये मैच भी डकवर्थ लुइस नियम के चलते भारत की झोली में आ गया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 336 रन बनाए, लेकिन बारिश के कारण डकवर्थ लुइस नियम लागू हुआ।

इस मुकाबले में पाकिस्तान को 302 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में पाक टीम 40 ओवरों में 212 रन पर ही सिमट गई, और एक बार फिर भाारत ने ये मैच जीत लिया। इस मैच में रोहित शर्मा ने 140 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, इस बार दो बड़ी टीमों के बीच एक रोमांचक और करीबी लड़ाई की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+