आर अश्विन ने काटी रवि शास्त्री की बात, बोले- मैं रवि भाई से इत्तेफाक नहीं रखता, मामला टेस्ट का है

नई दिल्ली, 5 अगस्त: भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रवि शास्त्री की इस बात से इत्तेफाक नहीं जताया है कि टेस्ट क्रिकेट को केवल 3-4 टॉप के देशों तक ही सीमित करके रखा जाए। टेस्ट क्रिकेट पर अपने विचार जाहिर करते हुए रविचंद्रन अश्विन अपने पूर्व हेड कोच के बयान का जवाब दे रहे थे।

स्पिनर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, हाल ही में रवि भाई ने बोला है कि टेस्ट क्रिकेट एक ऐसा फॉर्मेट होना चाहिए जिसको केवल तीन से चार देश ही खेलें। लेकिन अगर तीन से चार देश ऐसा करते हैं तो आयरलैंड जैसी टीमें कभी भी खेलने का मौका हासिल नहीं कर पाएंगी।

टेस्ट क्रिकेट और टी20 में एक रिश्ता है

टेस्ट क्रिकेट और टी20 में एक रिश्ता है

रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट सबसे पुराना और सबसे लंबा फॉर्मेट है और इसको ऐसे ही बने रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि टेस्ट क्रिकेट और टी20 में एक रिश्ता है और जो देश मजबूत फर्स्ट क्लास स्ट्रक्चर रखते हैं वही जब टेस्ट मैच खेल लेते हैं तो टॉप के T20 क्रिकेटर भी बनाना शुरू कर देते हैं।

कैसे क्रिकेट एक आकार लेता है

कैसे क्रिकेट एक आकार लेता है

अश्विन कहते हैं, "आप मुझसे पूछ सकते हैं कि टेस्ट क्रिकेट और T20 में क्या रिश्ता है। जब आप पहले टेस्ट क्रिकेट खेल लेते हैं तब आपकी फर्स्ट क्लास स्ट्रक्चर और भी बेहतर हो जाएगी। जब आपकी फर्स्ट क्लास स्ट्रक्चर अच्छी होती है तो लोगों को ज्यादा मौके मिलते हैं।

जो खिलाड़ी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा करते हैं वह टी20 की जरूरत के हिसाब से अपने खेल को बदल लेते हैं। इस तरीके से क्रिकेट आकार लेता है।"

क्यों जरूरी है टी20 के लिए टेस्ट

क्यों जरूरी है टी20 के लिए टेस्ट

टेस्ट क्रिकेट पर बात करते हुए भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टेस्ट ऑफ स्पिनर ने कहा कि वह भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का उदाहरण दे रहे हैं। वे आगे कहते हैं आप देख सकते हैं की टॉप के तीन देश कितनी मजबूती से टेस्ट मैच खेल रहे हैं। निश्चित तौर पर यह भारत, इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया है। इन देशों में फर्स्ट क्लास स्ट्रक्चर बहुत ही मजबूत है। यहां तक कि भारत में अभी भी यह बातें होती है कि हमारी फर्स्ट क्लास स्ट्रक्चर और भी मजबूत हो सकती है। नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए जाते हैं और अपने आप को और बेहतर करने की कोशिश करते हैं। कुछ ऐसे ही अवसर हमें विदेशी खिलाड़ियों को अपने यहां लाने के लिए भी करनी चाहिए ताकि वे रणजी ट्रॉफी खेल सकें। क्या ऐसा नहीं होना चाहिए? यह सवाल भी उठाए जा रहे हैं।

वेस्टइ़ंडीज में तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट लगभग खत्म हो चुका

वेस्टइ़ंडीज में तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट लगभग खत्म हो चुका

मौजूदा सक्रिय खिलाड़ियों में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज को एक उदाहरण के तौर पर लेते हुए बताया कि अगर टीमें टेस्ट मैच नहीं खेलेंगी तो उनके साथ क्या होगा। वे कहते हैं, "आप अपनी फर्स्ट क्लास क्रिकेट को कैसे मजबूत करेंगे? उसके लिए आपको टेस्ट मैच अपने देश में प्रासंगिक बनाना होगा। अगर टेस्ट मैचों की आपके यहां कोई जगह नहीं है तो फिर आप पूरी दिलचस्पी के साथ नहीं खेल पाएंगे मैं इस वक्त वेस्टइंडीज में हूं और यहां पर देख सकते हैं कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट लगभग चला गया है। यहां पर केवल बहुत सारे टी20 टूर्नामेंट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+