World Cup 2023: वर्ल्ड कप में सेलेक्शन को लेकर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, दी ये बड़ी प्रतिक्रिया
World Cup 2023: पूर्व बीसीसीआई मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने एक चर्चा के दौरान अश्विन का चयन करते हुए बताया कि विश्व कप एशियाई परिस्थितियों में हो रहा है और अधिकांश टीमों के पास बाएं हाथ के बल्लेबाजी विकल्प हैं, अश्विन भारत के लिए एक 'आसान' विकल्प साबित हो सकते हैं। इस बीच वर्ल्ड कप में सेलेक्शन को लेकर अश्विन ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
एमएसके प्रसाद ने कहा कि, 'मैं अब भी रविचंद्रन अश्विन के समर्थन में हूं। आप एशियाई परिस्थितियों में खेलेंगे और मुझे लगता है कि विरोधी टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। हमने देखा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

अश्विन काफी उपयोगी साबित होंगे, क्योंकि वो अभी अच्छी स्थिति में हैं। अगर आप श्रीलंका और भारत में खेल रहे हैं तो वो काफी लाभदायी साबित हो सकते हैं।'
उन्होंने कहा कि, अश्विन 2022 में दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान केवल दो वनडे मैचों में दिखाई दिए थे, जबकि इस कदम से कई लोगों को विश्वास हो गया कि वह विश्व कप की योजना में हो सकते हैं, उन्हें 2022 टी20 विश्व कप के बाद से भारत द्वारा खेली गई पांच वनडे सीरीज में से किसी में भी फिर से नहीं चुना गया।
टीम का चयन करना मेरा काम नहीं है- अश्विन
वनडे सेट-अप से अपनी अनुपस्थिति पर टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अश्विन ने कहा कि, 'मैं ऐसा नहीं सोचता, क्योंकि टीम का चयन करना मेरा काम नहीं है। मैंने बहुत पहले ही तय कर लिया था कि मैं उन चीजों के बारे में नहीं सोचूंगा जो मेरे हाथ में नहीं हैं।'
अश्विन ने आगे कहा कि, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं बहुत अच्छी स्थिति में हूं। मैं अपनी विचार प्रक्रिया से नकारात्मकता को दूर रखने की कोशिश करता हूं।' उन्होंने कहा कि, 'यह सच है कि मैं भारत को फिर से विश्व कप जीतते हुए देखना पसंद करूंगा, भले ही मैं नहीं खेल रहा हूं।'












Click it and Unblock the Notifications