जसप्रीत बुमराह को वर्ल्ड कप में लाने की जल्दबाजी पड़ेगी भारी, रवि शास्त्री ने दिया इस गेंदबाज का उदाहरण

भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री इस समय कमेंट्री की दुनिया में फिर से वापस लौट चुके हैं, जहां वे अपनी क्रिकेट की नॉलेज से दर्शकों को रोमांचित कर रहे हैं।

टीम इंडिया के हेड कोच रह चुके रवि शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट की बारीकियों को काफी करीब से देखा है। एक कोच के कार्यकाल में खिलाड़ियों की चोटों को मैनेज करना एक बड़ी चुनौती होती है।

Jasprit Bumrah for odi world cup 2023

रवि शास्त्री जसप्रीत बुमराह के लिए एक चेतावनी भी जारी करते हैं। यह वार्निंग बुमराह से ज्यादा भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए है और इस पर अमल नहीं किया गया तो शास्त्री के मुताबिक बुमराह को आगे भी दिक्कतें आ सकती हैं, जिसके चलते भारतीय क्रिकेट को भी इस प्रीमियर गेंदबाज की सेवाओं के बिना खेलना पड़ेगा।

रवि शास्त्री का कहना है कि टीम मैनेजमेंट को वनडे वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह को खिलाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो 4 महीने बाद फिर इस खिलाड़ी को चोट के कारण खो देंगे, चोट फिर से उभर आएगी, और ऐसा केस शाहीन अफरीदी के मामले में हो चुका है, जो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैं।

रवि शास्त्री ने यह सब बातें द वीक के साथ बातचीत के दौरान कही थी। माना जा रहा है कि, भारतीय टीम मैनेजमेंट जल्द से जल्द बुमराह उतारने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक वे जल्द ही वापसी कर सकते हैं, और आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं।

रवि शास्त्री का कहना है कि जब कोई चोट इतनी नाजुक होती है, जितनी बुमराह को लगी है, तो खिलाड़ी के खेलने और पूरी तरह फिट होकर खेलने के बीच में एक बहुत ही बारीक रेखा होती है, जिसे आपको समझना होता है। बुमराह सितंबर 2022 से क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाए हैं।

बुमराह ने T20 वर्ल्ड कप 2022 में पूरी तरह से फिटनेस हासिल करने का प्लान बनाया था, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ। इसके बाद यह गेंदबाज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 तक का मुकाबला मिस कर चुका है, बीच में उन्होंने न्यूजीलैंड में अपनी बैक की सर्जरी कराई थी। अभी भारतीय क्रिकेट के पास बुमराह की वापसी पर कोई टाइमलाइन नहीं है, और भारतीय टीम मैनेजमेंट ने भी इस खिलाड़ी की रिकवरी पर फिलहाल चुप्पी साधी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+