IPL और बड़ा हो जाएगा, T20I का फिर क्या होगा? शास्त्री ने दिया सिर्फ वर्ल्ड कप कराने का सुझाव

नई दिल्ली, 1 जून: आईपीएल की सफलता शायद आने वाले समय में और बढ़ सकती है क्योंकि टीमों की संख्या बढ़ गई है और मैच भी ज्यादा होने लगे हैं। लेकिन इसका मतलब यह भी कि अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर और भी छोटा हो जाएगा। रवि शास्त्री को लगता है द्विपक्षीय सीरीज बहुत प्रभावित होंगी और इंटरनेशनल लेवल पर टी20 केवल वर्ल्ड कप में होना चाहिए।

Ravi Shastri says T20I should restricted for world cup only as IPL would go bigger

शास्त्री ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के रनऑर्डर कार्यक्रम पर कहा, "हां, बिल्कुल, टी20 क्रिकेट में बहुत अधिक द्विपक्षीय चीजें चल रही हैं। लेकिन इसे फुटबॉल की तरह होना चाहिए, जहां टी 20 क्रिकेट में, आप सिर्फ विश्व कप खेलते हैं।

शास्त्री ने कहा कि उनको टी20 में द्विपक्षीय सीरीज याद नहीं हैं। इसी कार्यक्रम पर बोलते हुए, डैनियल विटोरी, इयान बिशप और आकाश चोपड़ा ने सहमति व्यक्त की कि आईपीएल के बड़े होने की संभावना है।

हर साल आईपीएल के दौरान कुछ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला जाता है। आकाश चोपड़ा को लगता है आने वाले सालों में आईपीएल साल में दो बार भी हो सकता है।

Ravi Shastri says T20I should restricted for world cup only as IPL would go bigger

Recommended Video

    Harbhajan ने बताया Hardik Pandya को भविष्य का कप्तान, देखे क्या कहा?| वनइंडिया हिन्दी | #Cricket

    चोपड़ा ने कहा, "मुझे वास्तव में लगता है कि हर कैलेंडर वर्ष में आईपीएल के दो संस्करण हो सकते हैं। और वह समय बहुत दूर नहीं है।"

    रवि शास्त्री ने भी चोपड़ा की बात पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि भारत में साल में दो आईपीएल भी लोगों को ज्यादा नहीं लगेंगे। इस पर बिशप और विटोरी ने सहमति जताई।

    यह भी पढ़ें- 'दिलों को जीतने वाला राजा', धोनी ने की अपनी खास फैन से मुलाकात, हावभाव से जीता दिल

    विट्टोरी यह भी कहते हैं बीसीसीआई चाहे तो इसके लिए और विंडो भी निकाल सकता है क्योंकि उसके पास वह पॉवर है। आईपीएल ज्यादा बड़ा होने से हमेशा विदेशी खिलाड़ियों को लेने की दिक्कत रहेगी और साथ ही सपोर्ट स्टॉफ को भी, क्योंकि ये लोग आईपीएल से हटकर बाकी साल के लिए अन्य जगहों पर काम करते हैं।

    इयान बिशप ने इस दौरान अमेरिका में बेसबॉल, एनबीए बॉस्केटबॉल का उदाहरण दिया जहां पर एक सीजन में 70 के करीब मुकाबले खेले जाते हैं। फिर एक ऑल स्टार ब्रेक होता है जहां पर खिलाड़ियों को एक वीक ऑफ मिलता है, लेकिन सच ये है कि ये वास्तव में काफी फैला हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+