फिर T20 की फॉर्म ODI में भी दिखाई देगी, रवि शास्त्री ने बताया सूर्यकुमार यादव को क्या करना होगा
भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने सूर्यकुमार यादव को एक तरह से नसीहत और चेतावनी दोनों दी है जो उनको लगता है कि स्काई के लिए वनडे फॉर्मेट में अपनानी जरूरी हैं जहां पर वे अभी बहुत सफल नहीं हो पाए हैं।
भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस साल बहुत ही जबरदस्त फॉर्म में है और उनको दूसरा एबी डिविलियर्स बताने में अब किसी को भी हिचकिचाहट नहीं होती है। वह इस समय टी-20 फॉर्मेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज है और जिस तरीके से रन बना रहे हैं वैसा भारतीय टीम में कोई और बल्लेबाज नहीं कर रहा है। सूर्यकुमार यादव ने इस साल में ही दो ऐसी मैच विजेता सेंचुरी लगाई है कि उसके बाद उनको बहुत ही हाई रेट किया जा रहा है। वे T20 वर्ल्ड कप में भी भारत के दूसरे सर्वाधिक रन स्कोरर थे और जिस तरह से उन्होंने जिंबाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारियां खेली वे सांसे रोक देने वाली थी।

सूर्या ODIs में चल नहीं पाए
इसके बाद सूर्या ने अपने धमाकेदार फॉर्म को न्यूजीलैंड में भी जारी रखा जहां उन्होंने माउंट माउंगानुई में 51 गेंदों पर नाबाद 111 रनों की पारी खेलकर भारत बड़ी जीत दिलाई। लेकिन सूर्या ODIs में चल नहीं पाए। उन्होंने वहां 4, 34 नॉट आउट और 6 का स्कोर किया जो बताता है कि इस फॉर्मेट में उनको थोड़े और समय की आवश्यकता हो सकती है। न्यूजीलैंड ने इस सीरीज को 1-0 से जीता था।
भारत के हेड कोच रवि शास्त्री ने बताया है कि एकदिवसीय मैचों में सूर्यकुमार को लेकर कोई दिक्कत नहीं है लेकिन कुछ चीजें हैं जो बल्लेबाज सुधार कर सकते हैं।

रवि शास्त्री लेकर आए ये सलाह
शास्त्री ने प्राइम वीडियो पर कहा, "ऐसा हो जाता है। लेकिन वह जो चीज सकता है वह ये है कि टी20 की तुलना में वनडे का साइज ढाई गुना बड़ा होता है। उसके पास खेलने के लिए कई और गेंदें हैं। वह थोड़ी देर और इंतजार कर सकता है। पारी के बाद में गेंदबाजों की तबाही करना उसकी पहचान है। उसके पास शुरुआत में 30-40 गेंदे हैं जिसके लिए वह खुद को टाइम दे सकता है। आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं क्योंकि यह खेल थोड़ा लंबा है। कई बार आप लाइफ की टॉप फॉर्म में होकर भी हालातों के हिसाब से खेलते हो। यही इस खेल की बड़ी बात है कि ये किसी का इंतजार नहीं करता। आपको परिस्थितियों का सम्मान करना ही होता है।"

जरूरी है कि वह समय के साथ बेहतर होते जाएं
सूर्यकुमार 42 टी20 मुकाबले खेले हैं जबकि वे 16 वनडे ही खेल पाए हैं। इसलिए, यह जरूरी है कि वह समय के साथ बेहतर होते जाएं। वनडे में उनको नंबर चार पर बड़ी भूमिका निभाने के लिए रेडी रहना होगा। फिलहाल उनको बांग्लादेश के खिलाफ वनडे से बाहर रखा गया है।
रवि शास्त्री ने आगे कहा, आपको गेम की लंबाई के हिसाब से माइंडसेट चेंज करना है। सूर्यकुमार यादव एक स्मार्ट क्रिकेटर हैं और वे उसी हिसाब से एडजस्टमेंट कर लेंगे। वे सीखेंगे और ये हम देख चुके हैं कि वे कितने इंप्रूव हो चुके हैं तो उनको दिक्कत नहीं होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications