राशिद खान ने बल्ले से काटा गदर, रिकॉर्ड तूफानी फिफ्टी जमाई लेकिन टीम को नहीं दिला पाए जीत

Rashid Khan: राशिद खान का बल्ला जब भी चलता है तो तबाही लाता है। अगर वह थोड़ी देर क्रीज पर रहते हैं तो धमाल मचा देते हैं। आईपीएल में भी ऐसा देखने को मिलता रहा है। अब एक बार फिर से राशिद खान का बल्ले चला है। उनकी पारी धमाकेदार रही लेकिन टीम को पराजय का सामना करना पड़ा।

अफगानिस्तान में चल रही शपागीजा क्रिकेट लीग में राशिद खान के चौकों-छक्कों ने धमाल मचा दिया और दर्शकों का काफी मनोरंजन भी किया। गेंदबाज उनकी बैटिंग के सामने बेबस नजर आए और गेंद को बाउंड्री से बाहर जाते हुए देखते रहे। वह स्पीन घर टाइगर्स के लिए खेल रहे थे और सामने एमो शार्क्स की टीम थी।

rashid khan

राशिद खान की तूफानी पारी टीम के काम नहीं आ पाई। शार्क्स के खिलाफ उनकी टीम को 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बारिश से प्रभावित मुकाबले में एमो शार्क्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 166 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

एमो शार्क्स के लिए जुबैद ने धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए एक छोर से तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए फिफ्टी जमा डाली। वह 45 गेंदों में 82 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। शहीदुल्लाह के बल्ले से भी 34 रनों की धमाकेदार पारी देखने को मिली। राशिद खान ने एक विकेट झटका।

जवाबी पारी में खेलते हुए टाइगर्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उनके बल्लेबाज एक के बाद एक कर आउट होते चले गए और 20 रनों तक आधी टीम आउट होकर पवेलियन की राह देख चुकी थी। इस कंडीशन में राशिद खान ने क्रीज पर आकर गदर काट दिया।

राशिद खान ने चौके और छक्कों में ही बात की और 26 गेंदों में फिफ्टी जमाते हुए टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक जमा दिया। राशिद खान ने छक्कों की बारिश करते हुए 6 बार गेंद को सीमा रेखा से बाहर हवाई शॉट से भेजा। तीन चौके भी उनकी पारी में आई। वह 53 रन बनाने में सफल रहे लेकिन टीम को 26 रनों से पराजय का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+