राशिद खान जल्दी ही होने वाले हैं रिटायर? किस अहम समस्या ने कर दिया है मजबूर
Rashid Khan: राशिद खान के सामने आते ही बड़े-बड़े बल्लेबाजों का पसीना निकल जाता है। अफगानिस्तान के इस क्रिकेटर ने दुनिया भर में जाकर अपने खेल का लोहा मनवाया है। इस बीच एक ऐसी खबर आ रही है, जो शायद फैन्स को पसंद ना आए। वह रेड बॉल प्रारूप से रिटायर हो सकते हैं।
उन्होंने साफ़ कर दिया है कि वह साल में सिर्फ एक ही टेस्ट मुकाबला खेलेंगे। इससे पता चलता है कि वह रिटायरमेंट की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में ज्यादा टेस्ट नहीं खेले हैं। उनका पूरा ध्यान टी20 प्रारूप की तरफ ही होता है। वह अलग-अलग लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आते हैं।

जनवरी 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के बाद राशिद खान को पहली बार गंभीरता से एहसास हुआ कि रेड-बॉल क्रिकेट उनके शरीर पर कितना भारी पड़ रहा है। उस मैच में उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 67 ओवर डाले।
खुद राशिद ने माना कि यह फैसला उन्होंने डॉक्टर की सलाह के खिलाफ जाकर लिया था। डॉक्टर ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर वह इसी तरह टेस्ट क्रिकेट खेलते रहे, तो उनका करियर छोटा हो सकता है। यही वो पल था, जहां से उन्होंने अपने करियर को नए तरीके से देखने की शुरुआत की।
टेस्ट क्रिकेट क्यों बन गया मुश्किल
टेस्ट क्रिकेट सिर्फ स्किल का खेल नहीं, बल्कि सहनशक्ति की भी बड़ी परीक्षा है। एक स्पिनर को लंबे-लंबे स्पेल डालने पड़ते हैं, कई बार दिनभर गेंदबाजी करनी पड़ती है। राशिद के लिए सबसे बड़ी समस्या उनकी पीठ रही है। पहले भी उन्हें इंजरी की वजह से ब्रेक लेना पड़ा था। ऐसे में बार-बार शरीर पर इतना दबाव डालना उनके लिए जोखिम भरा हो सकता था।
भारत के खिलाफ टेस्ट पर भी संशय
अफगानिस्तान और भारत के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट को लेकर भी राशिद ने ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया। उनका मानना है कि एक मैच के लिए रिस्क लेना सही नहीं होगा, क्योंकि अगर चोट बढ़ी तो आगे के बड़े टूर्नामेंट्स प्रभावित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications