Hardik Pandya पर राशिद खान का बड़ा बयान, बताया कौन होगा भारत का नया टी-20 कप्‍तान?

Rashid Khan On Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या को भारतीय टी-20 टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। पिछले कुछ दिनों से पंड्या को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है।

Rashid Khan On Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तानी को लेकर एक बार फिर बवाल मचा हुआ है। टी-20 वर्ल्ड कप से टीम के बाहर होने के साथ ही ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को टी-20 कप्तान की वकालत जोरों पर है। क्रिकेट के कई दिग्गज पंड्या को अगले टी-20 कप्तान के रूप में देखना चाहते हैं। पंड्या ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को सीरीज जिताने का काम किया था।

हार्दिक ने गुजरात को बनाया था चैंपियन

हार्दिक ने गुजरात को बनाया था चैंपियन

गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने में हार्दिक पंड्या का बड़ा योगदान रहा था। वह अपनी टीम की तरफ से लगातार बल्ले से रन बनाने का काम करते रहे। जिस कारण टीम ने शुरुआती मुकाबलों को आसानी से जीतने में सफलता हासिल की। अफगानिस्तान और गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपने आईपीएल कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है।

भारत की कप्तानी करने के हैं हकदार

भारत की कप्तानी करने के हैं हकदार

राशिद खान ने हार्दिक पंड्या को कप्तान बनने का हकदार बताया। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए राशिद ने कहा कि पंड्या एक शानदार खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि वह भारतीय टीम के टी-20 कप्तान बनने के लायक हैं। हार्दिक पंड्या को भारत का टी-20 कप्तान चुने जाने पर मुझे खुशी होगी। आईपीएल में उनके साथ मेरा सफर शानदार रहा था, उन्होंने कठिन परिस्थतियों में भी टीम के खिलाड़ियों को बखूबी संभाला था।

राशिद ने कहा- पंड्या होंगे बेस्ट कप्तान

राशिद ने कहा- पंड्या होंगे बेस्ट कप्तान

दरअसल, भारत साल 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही। इसके बाद साल 2024 में भारतीय टीम की कप्तानी कौन करेगा? इसे लेकर खूब बातें हो रही है। ऐसे में अधिकतर दिग्गजों का मानना है कि हार्दिक पंड्या टीम के लिए बेहतर कप्तान साबित हो सकते हैं। राशिद खान ने भी इस बात पर सहमति जताते हुए कहा कि मौजूदा समय में भारतीय टीम में पंड्या से बेहतर टी-20 कप्तान कोई दूसरा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+