VIDEO: आंखों में आंसू, चेहरे पर हताशा, एक गलती और एशिया कप से बाहर हुई अफगानिस्तान
Afghanistan vs Sri Lanka, 6th Match, Group B: एशिया कप के आखिरी ग्रुप मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत हासिल की। क्रिकेट फैंस को यह मुकाबला लंबे समय तक याद रहने वाला है। एशिया कप में इस साल अब तक खेले गए मैचों में से यह मुकाबला सबसे अधिक रोमांचक रहा। श्रीलंका ने चार गेंदों में मैच का रुख पलटकर अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान बेहद करीब आकर मुकाबला गंवा बैठी।
मोहम्मद नबी ने खेली ताबड़तोड़ पारी: अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज वनडे अर्धशतक लगाकर मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान को मैच में वापस लाने का काम किया। वह 32 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अफगानिस्तान की टीम के लिए जीत दर्ज करना थोड़ा आसान हो गया था। लेकिन अंतिम के पलों में अफगानिस्तान के बल्लेबाज बेहतर खेल का प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।

37.1 ओवर में चाहिए थी जीत: श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 291 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 37.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 289 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान को सुपर फोर में पहुंचने के लिए इस टारगेट को 37.1 ओवर में हासिल करना था। लेकिन टीम ऐसा करने से महज तीन रनों से चूक गई। इस हार के साथ ही अफगानिस्तान के लिए एशिया कप का सफर भी यही खत्म हो गया।
अफगानिस्तान के पास नहीं थी सही जानकारी: अफगानिस्तान की टीम 37.1 ओवर में तो ये टारगेट चेज नहीं कर पाई, लेकिन उनके पास अगली 2-3 गेंदों पर बाउंड्री जड़कर भी सुपर फोर में क्वालीफाई करने का मौका था। लेकिन अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को इस बात की जानकारी ही नहीं थी। टीम के कोच ने भी हार के बाद निराशा जताते हुए कहा कि उन्हें जीतने के बाकी समीकरणों की जानकारी नहीं मिली थी। अफगानिस्तान की इस हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications