रणजी ट्रॉफी फाइनल में मैदान पर बवाल, लाइव मैच में खिलाड़ी को मारी टक्कर, BCCI ने सुनाई कड़ी सजा

Ranji Trophy Final: घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच 'रणजी ट्रॉफी फाइनल' उस समय विवादों के घेरे में आ गया जब जम्मू-कश्मीर के अनुभवी कप्तान पारस डोगरा और कर्नाटक के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर हाथापाई की नौबत आ गई। 10,000 से अधिक रन बनाने वाले दिग्गज डोगरा का यह रूप देख क्रिकेट जगत हैरान है।

मैच के दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर की पारी के 101वें ओवर के दौरान यह घटना घटी। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चौका जड़ने के बाद, डोगरा की कर्नाटक के सब्स्टीट्यूट फील्डर केवी अनीश से कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि डोगरा ने अपना आपा खो दिया और अनीश के पास जाकर उन्हें 'हेडबट' (सिर से मारना) कर दिया।

ranji trophy

दिग्गजों का हस्तक्षेप

मैदान पर तनाव बढ़ता देख कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल और टीम के सीनियर खिलाड़ी केएल राहुल तुरंत बचाव में आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि मयंक और राहुल, पारस डोगरा के इस व्यवहार पर काफी नाराज दिखे और उनके बीच लंबी जुबानी जंग हुई। हालांकि डोगरा ने बाद में माफी मांगने की कोशिश की, लेकिन अनीश ने उनकी माफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

उधर सोशल मीडिया पर कुछ और खबरें भी चल रही हैं, जम्मू-कश्मीर खेमे के सूत्रों से मिल रही जानकारी इस पूरे विवाद में एक नया मोड़ ले आई है। उनके अनुसार यह केवल एकतरफा आक्रामकता नहीं थी, बल्कि इसकी शुरुआत कर्नाटक के खिलाड़ी की ओर से हुई उकसावे वाली टिप्पणी से हुई थी। दूसरे पक्ष को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बातों के अनुसार कर्नाटक के केवी अनीश ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, इसके बाद डोगरा अपना आप खो बैठे थे।

अनुशासनहीनता पर गिरी गाज

BCCI ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है। डोगरा पर मैच का माहौल बिगाड़ने और फिजिकल कॉन्टैक्ट के लिए मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है। खेल भावना के विपरीत इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर भी काफी आलोचना हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+