Ranji Trophy: डेब्यू मैच में ही यश धुल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

नई दिल्ली। भारत को अंडर 19 विश्वकप 2022 में पांचवा खिताब जिताने वाले कप्तान यश धुल अपने करियर के सबसे बेहतरीन पलों का आनंद ले रहे हैं। भारत को अंडर 19 विश्वकप में खिताब जिताने के बाद यश धुल ने अब रणजी ट्रॉफी 2022 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया है, जहां पर उन्होंने दिल्ली की ओर से खेलते हुए पहले ही मैच में इतिहास रच दिया है। यश धुल ने अपने सीनियर क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली की तरफ से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए की है, जहां पर उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ खेलते हुए दोनों पारियों में शतक लगाया है।

Yash Dhull
Photo Credit: BCCI/Twitter

और पढ़ें: 'भारतीय मिडिल ऑर्डर में फिट नहीं बैठते हैं ऋषभ पंत', नेहरा ने बताया क्यों मिलने चाहिये खेलने को कम ओवर

ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने यश धुल

ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने यश धुल

यश धुल ने अपने डेब्यू मैच की दोनों पारियों में ध्रुव शॉरी के साथ पारी का आगाज करते हुए दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा किया है। रविवार को धुल ने पारी का आगाज करते हुए लगातार दूसरी पारी में शतक लगाया और क्रिकेट इतिहास के बड़े बल्लेबाजों की खास फेहरिस्त में शामिल हो गये हैं। गुवाहाटी में तमिलनाडु के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में धुल रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गये हैं।

दोनों पारियों में ठोंके 113 रन

दोनों पारियों में ठोंके 113 रन

धुल से पहले गुजरात के नारी कॉन्ट्रैक्टर और महाराष्ट्र के विराट सवाथे ने यह कारनामा किया था। दिल्ली के लिये खेलते हुए यश धुल ने पहली पारी में 150 गेंदों का सामना कर 113 रनों की पारी खेली थी। टीम में अक्सर मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले दिल्ली के लिये पारी का आगाज करने उतरे और उन्होंने टीम को निराश नहीं करते हुए दोनों ही पारियों में शतक लगा दिया।

रविवार को यश धुल ने ध्रुव शॉरी के साथ पारी का आगाज करते हुए अपने-अपने शतक पूरे किये और 228/0 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। यश धुल ने इस पारी में भी 113 रन बनाये। धुल ने अपनी पारी में 202 गेंदों का सामना किया और इसमें 14 चौके और एक छक्का भी लगाया। मैच का नतीजा ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

भारत को जिताया था पांचवा अंडर 19 विश्वकप

भारत को जिताया था पांचवा अंडर 19 विश्वकप

उल्लेखनीय है कि धुल ने हाल ही में भारत की अंडर 19 टीम की कप्तानी करते हुए देश को पांचवा विश्वकप खिताब जीता है, जिस दौरान उन्हे कोरोना वायरस का भी शिकार होना पड़ा था, हालांकि उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक लगाया था। आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी 2022 का आयोजन दो साल बाद किया जा रहा है, जिसे दो चरणों में पूरा किया जायेगा। लीग का पहला चरण 10 फरवरी से 15 मार्च के बीच के बीच किया जायेगा जबकि दूसरा चरण 30 मई से 26 जून तक किया जाना है, इस दौरान कुल 64 मैच खेले जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+