Ranji Trophy 2022-23: अर्जुन तेंदुलकर ने किया रणजी डेब्यू, गोवा के लिए खेला पहला फर्स्ट क्लास मैच

Arjun Tendulkar

भारतीय क्रिकेट में जगह बनाने के लिए मशक्कत कर रहे अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में गोवा के लिए डेब्यू किया है। रणजी ट्रॉफी भारत में क्रिकेट का सबसे इलीट घरेलू टूर्नामेंट है और अर्जुन ने इलीट ग्रुप सी मैच में राजस्थान के खिलाफ गोवा क्रिकेट एसोसिएशन अकादमी ग्राउंड में डेब्यू किया।

महान सचिन तेंदुलकर की छाया में बुरी तरह दब चुके अर्जुन के लिए मुंबई क्रिकेट में कोई जगह नहीं बन पाई थी जिसके चलते वे इस साल की शुरुआत में गोवा शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने अभी तक 7 लिस्ट ए और 9 टी20 मुकाबले गोवा व मुंबई के लिए खेले हैं। उनका फर्स्ट क्लास डेब्यू अब हुआ है। जाहिर है ये आंकड़े प्रभाव छोड़ने से कोसों दूर हैं।

अर्जुन इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के भी हिस्से हैं लेकिन कोच महेला जयवर्धने को मानना है कि आईपीएल की प्लेइंग 11 में भी शिरकत करने के लिए अर्जुन को पहले अपने गेम में कुछ सुधार करने होंगे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने भी अर्जुन को NoC दे दिया था ताकि वे गोवा से खेल सकें।

अर्जुन एक बाए हाथ के तेज गेंदबाज हैं और ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। वे एक ऑलराउंडर बनने चले थे लेकिन अब तेज गेंदबाज के तौर पर ही खेल रहे हैं। जहां तक ​मैच का सवाल है, गोवा ने पहले बल्लेबाजी की है जहां सुमिरन अमोनकर का शुरुआती विकेट गंवा दिया, जो कमलेश नागरकोटी के हाथों आउट हो गए। अमोघ सुनील देसाई अपनी 27 रन की पारी के बाद अराफात खान के हाथों आउट हो गए।

इसके बाद, सुयश प्रभुदेसाई और स्नेहल सुहास कौतनकर (59) ने अर्धशतक लगाए। अर्जुन की गेंदबाजी देखने के लिए अगली पारी का इंतजार करना होगा। फिलहाल गोवा ने 74 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए थे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

गोवा- अमोघ सुनील देसाई, सुमिरन अमोनकर, सुयश प्रभुदेसाई, स्नेहल सुहास कौथंकर, एकनाथ केरकर (विकेटकीपर), सिद्धेश लाड, दर्शन मिसाल (कप्तान), लक्ष्य गर्ग, मोहित रेडकर, रुथविक नाइक, अर्जुन तेंदुलकर

राजस्थान- अभिजीत तोमर, अशोक मेनारिया (कप्तान), कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, सलमान खान, यश कोठारी, शुभम शर्मा, मानव सुथार, कमलेश नागरकोटी, अनिकेत चौधरी, अराफात खान, बेंच समरपित जोशी, रवि बिश्नोई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+