Rajgir Stadium: 1000 करोड़ vs 800 करोड़! राजगीर स्टेडियम या नरेंद्र मोदी स्टेडियम, असली बादशाह कौन?
Rajgir Stadium: बिहार के क्रिकेट फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार रविवार को समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इसे बिहार के खेल इतिहास में एक नया अध्याय बताते हुए राज्य की पहली अंतर्राष्ट्रीय-मानक क्रिकेट सुविधा को औपचारिक रूप से देश को समर्पित किया।
देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम (Rajgir Stadium)
लगभग 40,000 दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम 18 एकड़ भूमि पर बीसीसीआई मानकों के अनुरूप बनाया गया है। इसमें खिलाड़ी पवेलियन, वीवीआईपी और मीडिया स्टैंड, कोच और मैनेजर बॉक्स सहित तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। स्टेडियम की सबसे खास बात इसकी 13 पिचें हैं। जिनमें छह महाराष्ट्र की लाल मिट्टी से और सात मोकामा की काली मिट्टी से तैयार की गई हैं, जो तेज और उछाल भरी क्रिकेट के लिए शानदार हैं।

CM नीतीश कुमार ने कही बड़ी बात
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह स्टेडियम अब घरेलू मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है और जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय फ़िक्स्चर के लिए भी उपयुक्त हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर स्टेडियम न केवल बिहार की खेल संस्कृति को ऊपर उठाएगा, बल्कि राज्य को भारत के खेल पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान भी दिलाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल स्थानीय रोज़गार को बढ़ावा देगी और क्षेत्र में आर्थिक विकास लाएगी।
बिहार के खिलाड़ियों को मिला सम्मान
उद्घाटन समारोह में बिहार के खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया। मुख्यमंत्री ने पदक लाओ, नौकरी पाओ योजना के तहत राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 87 एथलीटों को सरकारी नौकरी के चयन पत्र वितरित किए। जिनमें 39 महिलाएं शामिल थीं और 10 को पुलिस सब-इंस्पेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया। मुख्यमंत्री ने बिहार के एथलीटों की सराहना करते हुए उन्हें बड़ा सपना देखने और वैश्विक मंच पर बिहार को गौरवान्वित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
मोदी स्टेडियम से कितना अलग है बिहार का यह स्टेडियम
मोटेरा स्टेडियम जो अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम बनाया गया, वह गुजरात के अहमदाबाद में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। यहां बैठने की क्षमता 1,32,000 दर्शक है। यह स्टेडियम गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के स्वामित्व में है और टेस्ट, वनडे, टी-20 सहित IPL मैचों का आयोजन करता है। मूल रूप से 1983 में निर्मित इस स्टेडियम को 2015 में गिराकर पूरी तरह से नया बनाया गया। इसके पुनर्निर्माण में अनुमानित 800 करोड़ की लागत आई और यह फरवरी 2020 में बनकर तैयार हुआ। बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में तैयार हुआ नया स्टेडियम इसके बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है।












Click it and Unblock the Notifications