IPL 2026: डगआउट में फोन इस्तेमाल करना पड़ा भारी, राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर को BCCI ने सुनाई सजा

IPL 2026: आईपीएल 2026 के दौरान एक अहम अनुशासनात्मक मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर सख्त कार्रवाई की है। बोर्ड ने एंटी-करप्शन नियमों के उल्लंघन के चलते उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और साथ ही चेतावनी भी जारी की है।

यह मामला 10 अप्रैल को गुवाहाटी में खेले गए राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले के दौरान सामने आया था। मैच के दौरान रोमी भिंडर को डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया था, जो कि आईपीएल के नियमों के तहत पूरी तरह प्रतिबंधित है। इस घटना के बाद BCCI की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, यूनिट की अगुवाई शरद कुमार कर रहे हैं।

ipl 2026

BCCI सचिव देवजीत सैकिया के अनुसार भिंडर का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, जिसके बाद उन्हें दोषी करार दिया गया। सैकिया ने स्पष्ट किया कि यह उनका पहला उल्लंघन था, इसलिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

आईपीएल के नियमों के मुताबिक, प्लेयर्स और मैच ऑफिशियल्स एरिया (PMOA) में मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के कम्युनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल सख्ती से प्रतिबंधित है। डगआउट इस क्षेत्र का हिस्सा होता है, जहां फोन का उपयोग बिल्कुल भी नहीं किया जा सकता। हालांकि ड्रेसिंग रूम में टीम मैनेजर को फोन इस्तेमाल करने की अनुमति होती है।

घटना के दौरान भिंडर के पास युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी मौजूद थे, जिससे यह मामला और चर्चा में आ गया। सूत्रों के अनुसार, भिंडर पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है। माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने ड्रेसिंग रूम के बजाय डगआउट में ही फोन का इस्तेमाल किया होगा।

हालांकि, BCCI ने इस मामले में नियमों को प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई बाकी टीमों और स्टाफ के लिए भी एक चेतावनी है कि वे आईपीएल के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें।

PTI इनपुट के साथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+