राजस्थान रॉयल्स के सभी 7 मैच होंगे बाहर! जयपुर में नहीं होगा कोई मुकाबला, कारण जान उड़ जाएंगे होश
Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में अपने घरेलू मैच दो मैचों पर खेलती है। पहला नाम जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम है, जो शुरू से ही टीम का ग्राउंड रहा है। इसके बाद असम के गुवाहाटी में स्थित बरसापाड़ा स्टेडियम भी इस टीम का दूसरा वेन्यू बन गया। अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
क्रिकबज की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर को छोड़ दूसरा स्टेडियम तलाशना शुरू कर दिया है। अगर ऐसा होता है, तो आगामी आईपीएल में राजस्थान में एक भी मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा और फैन्स के लिए यह बड़ा झटका होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स मैनेजेमेंट की नजर अब पुणे के गहुंजे स्थित एमसीए स्टेडियम पर है। बताया जा रहा है कि आरआर अधिकारियों और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के बीच शुरुआती बातचीत भी हो चुकी है। रॉयल्स की ऑपरेशंस टीम ने वहां का दौरा भी किया है। वहां उन्होंने एमसीए स्टेडियम, आसपास के होटल, एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और अन्य लॉजिस्टिक सुविधाओं का जायज़ा लिया।
शिफ्ट के पीछे मुख्य वजह राजस्थान क्रिकेट संघ के बीच चल रहे विवाद को माना जा रहा है। पिछले सीजन में आरसीए के एक अधिकारी ने राजस्थान रॉयल्स के ऊपर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए थे। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपों को ख़ारिज कर दिया था।
अगर राजस्थान रॉयल्स के लिए पुणे स्थित स्टेडियम फाइनल होता है, तो वहां चार मुकाबले खेले जा सकते हैं। बचे हुए तीन होम मैच गुवाहाटी में खेले जाएंगे। इस तरह टीम का नाम राजस्थान रॉयल्स होगा और जयपुर में मैच एक भी नहीं होगा। वेन्यू को लेकर अंतिम फैसला बीसीसीआई के ऊपर निर्भर होगा।
पिछले आईपीएल में जीत के बाद बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के दौरान कई लोगों की जान चली गई थी, इस वजह से अब वहां मैच नहीं होंगे। ऐसे में आरसीबी भी नए स्टेडियम की तलाश में है और पुणे के ही स्टेडियम को लेने के मूड में है लेकिन वहां राजस्थान रॉयल्स की नजर भी है। देखना होगा कि अब किसे यह स्टेडियम मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications