IND vs ZIM: राहुल त्रिपाठी को फिर नहीं मिली प्लेइंग XI में जगह, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, फैंस पूछ रहे सवाल

जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम शनिवार को अपना दूसरा वनडे मैच खेल रही है। इस मैच में भारतीय कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

नई दिल्ली, 20 अगस्त। जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम शनिवार को अपना दूसरा वनडे मैच खेल रही है। इस मैच में भारतीय कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस समय भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे हैं, लिहाजा अगर दूसरे वनडे को टीम जीतने में सफल रहती है तो वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। भारत और जिम्बाब्वे के बीच कुल तीन मैच खेले जाने हैं।

 Rahul Tripathi

राहुल त्रिपाठी को नहीं मिली जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के ट्विटर हैंडल से प्लेइंग इलेवन में खेल रहे खिलाड़ियों की जानकारी शेयर की गई है। लेकिन भारतीय फैंस राहुल त्रिपाठी को टीम में शामिल नहीं किए जाने से निराश हैं। इस मैच में राहुल त्रिपाठी के पास इंटरनेशनल डेब्यू करने का बेहतरीन मौका था। लेकिन कोच और कप्तान ने इस खिलाड़ी को एक बार फिर बैंच पर बिठाना ही सही समझा।

आईपीएल में रहा है शानदार रिकॉर्ड

पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में राहुल त्रिपाठी लगातार रन बना रहे हैं। इसके बावजूद भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने के लिए उन्हें काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। जिम्बाब्वे दौरे पर जब उनका चयन किया गया तो फैंस को लगा कि यहां कम से कम उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिलेगा। लेकिन ऐसा अब तक होता नहीं दिख रहा है। शुरुआती दोनों वनडे मुकाबलों में राहुल त्रिपाठी को मौका नहीं दिया गया है।

सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 31 साल के राहुल त्रिपाठी को डेब्य़ू के लिए अभी और इंतजार करना होगा। राहुल त्रिपाठी के नाम 47 फर्स्ट क्लास मैचों में 33.86 की औसत से कुल 2540 रन है। जबकि लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 31 की औसत से 1209 रन बनाए हैं। भारतीय टीम 2016 के बाद पहली बार जिम्बाब्वे दौरे पर गई है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आखरी वनडे में त्रिपाठी को खेलने का मौका मिलता है या नहीं।

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम- शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल (सी), दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

जिम्बाब्वे की टीम- इनोसेंट कैया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, वेस्ले मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (w/c), रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+