'बूम-बूम' की फिटनेस पर आया राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान, वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं जल्द होगा साफ

वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह की वजह से भारतीय टीम की परेशानी बढ़ गई है। जसप्रीत बुमराह लगभग वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं।

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह की वजह से भारतीय टीम की परेशानी बढ़ गई है। जसप्रीत बुमराह लगभग वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक बयान देकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गांगुली ने कहा कि बुमराह अभी वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुए हैं। सौरव गांगुली के बाद अब टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा बयान दिया है।

द्रविड़ ने बुमराह को लेकर कही यह बात

द्रविड़ ने बुमराह को लेकर कही यह बात

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टी-20 मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान बुमराह की इंजरी को लेकर सवाल किया गया, जिसका जवाब राहुल द्रविड़ ने बेहद शांति के साथ दिया। राहुल द्रविड़ ने अपने बयान में कहा कि बुमराह अभी भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुए हैं, हम उनके बारे में कुछ दिनों में जानेंगें। जिसके बाद ही उन पर फैसला लिया जाएगा।

सौरव गांगुली ने जगाई उम्मीदें

सौरव गांगुली ने जगाई उम्मीदें

इससे पहले शुक्रवार को सौरव गांगुली ने कोलकाता के 'एक्स्ट्रा टाइम' डिजिटल चैनल से बात करते हुए बताया था कि जसप्रीत बुमराह अभी वर्ल्ड कप से बाहर नहीं किए गए हैं। गांगुली ने बताया था कि 15 अक्टूबर तक बुमराह की फिटनेस पर पैनी नजर मेडिकल टीम रखेगी और वह टीम के साथ 6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना भी हो सकते हैं। गांगुली ने कहा कि दो से तीन दिन में मेडिकल टीम की तरफ से बुमराह पर अपडेट दे दी जाएगी।

बैक इंजरी से परेशान हैं बुमराह

बैक इंजरी से परेशान हैं बुमराह

जसप्रीत बुमराह बैक इंजरी के चलते दक्षिण अफ्रीका सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह एशिया कप में भी टीम का हिस्सा नहीं थे, ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि बुमराह वर्ल्ड कप के दौरान टीम में वापसी कर लेंगे। लेकिन अब बुमराह के वर्ल्ड कप में खेलने पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट की मानें तो बुमराह बैक इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसे ठीक होने में दो-तीन महीने का समय लग सकता है।

बुमराह की जगह ले सकते हैं सिराज

बुमराह की जगह ले सकते हैं सिराज

बुमराह की बैक इंजरी के बाद टीम ने मोहम्मद सिराज को बैकअप के तौर पर टीम में रखा है। फिलहाल वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम से जुड़ गए हैं। अगर जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप से पहले ठीक नहीं होते तो सिराज या मोहम्मद शमी को उनकी जगह वर्ल्ड कप के लिए चुना जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+