Asia Cup 2023: 'टीम इंडिया ने दो साल तक...,' जसप्रीत बुमराह की वापसी पर कोच द्रविड़ ने किया बड़ा खुलासा
Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी होना सबसे बड़ी खबर रही है। ऐसे में अब टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से पहले पेस अटैक बैलेंस करने में हो रही मुश्किलों से निजात मिल सकती है। अच्छी बात ये कि बुमराह आयरलैंड के खिलाफ टी20 सिरीज में भारतीय टीम की शानदार अगुवाई करके लौट रहे हैं। इस बीच हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बुमराह की वापसी पर बड़ा खुलासा किया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के लिए उड़ान भरने से पहले अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिया कि बुमराह को धीमी गति से फुल एक्शन में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि, 'बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा का वापस आना और अच्छी गेंदबाजी करते हुए देखना बहुत अच्छा है। जसप्रीत ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें हमने बहुत मिस किया है, पिछले दो वर्षों में उन्होंने ज्यादा नहीं खेला है। हम धीरे-धीरे उन्हें इसमें शामिल करेंगे।'
हेड कोच ने बताया कि, 'आयरलैंड दौरा उन्हें टीम में आसानी से शामिल करने का अच्छा मौका रहा। विश्व कप से पहले उसे तैयार करने के लिए हमारे पास पूरा एक महीना है। इन दोनों की वापसी से हमें तेज गेंदबाजी विभाग में अधिक विकल्प मिलेंगे।'
भारत के पूर्व कप्तान ने यह भी महसूस किया कि पिछले दशक में सबकॉन्टिनेंट की टीमों के लिए घरेलू लाभ काफी कम हो गया है, क्योंकि विदेशी खिलाड़ी नियमित रूप से परिस्थितियों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जिसमें आईपीएल एक प्रमुख आकर्षण है।
द्रविड़ ने कहा कि, 'पिछले 10-12 वर्षों में सबकॉन्टिनेंट में घरेलू लाभ काफी हद तक कम हो गई है। लोग यहां आते हैं और बहुत खेलते हैं, खासकर आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में। वे दो-तीन महीने के लिए यहां रहते हैं और परिस्थितियों को आदी हो जाते हैं। ऐसे में यह एक कड़ा टूर्नामेंट होगा।' दरअसल, एशिया कप 2023 में भारत का पहला मैच दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ और 4 सितंबर को नेपाल के साथ होगा।
एशिया कप के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, ईशान किशन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा। रिजर्व: संजू सैमसन।












Click it and Unblock the Notifications