भारतीय मूल के क्रिकेटर को न्यूजीलैंड में मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट! IPL के बाद चमकी स्टार ऑलराउंडर की किस्मत

भारतीय मूल के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) को न्यूजीलैंड (New Zealand) ने वो सम्मान दे दिया है, जिसके वो हकदार थे। रचिन रवींद्र ने अपना पहला न्यूजीलैंड क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया है। 20 खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में रचिन के साथ चार और खिलाड़ियों को लिस्ट में जगह मिली है।

एक साल बाद रचिन रवींद्र को मिली जगह
बोर्ड की सेंट्रल रिटेनरशिप के लिए नजरअंदाज किए जाने के एक साल बाद रचिन रवींद्र ने के साथ अन्य चार खिलाड़ियों में रचिन के वेलिंगटन टीम के साथी बेन सियर्स, कैंटरबरी के विल ओ'रुरके और ओटागो के जैकब डफी, बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल का नाम भी लिस्ट में शामिल किया गया है।

rachin ravindra

रचिन रवींद्र ने हर फॉर्मेट में छोड़ी छाप
भारतीय मूल के रचिन को आखिरकार पिछले साल से न्यूजीलैंड के लिए सभी फॉर्मेंट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला। ऑलराउंडर भारत में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप 2023 के ब्रेकआउट स्टार के रूप में उभरा। 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 10 मैचों में 578 रन बनाए और चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में समाप्त हुआ।

वनडे वर्ल्ड कप के बाद आईपीएल में हुई थी शानदार एंट्री
बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ माउंट माउंगानुई में 240 रन बनाकर टेस्ट सर्किट पर भी अपनी छाप छोड़ी। यह न्यूजीलैंड के किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा पहला टेस्ट शतक था और इसके साथ ही वह टीम की टी20I टीम में भी शामिल हो गए। वनडे में विस्फोटक प्रदर्शन के बाद आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा था।

सर रिचर्ड हैडली मेडल पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
उन्हें 2023 के लिए ICC इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के रूप में भी नामित किया गया और वे न्यूजीलैंड क्रिकेट अवार्ड्स में सर रिचर्ड हैडली मेडल पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

लिस्ट में नाम पाने के बाद क्या बोले रचिन रविंद्र
रवींद्र के हवाले से NZC की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि, 'आप हर साल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट देखते थे और सोचते थे कि एक दिन उस लिस्ट में शामिल होना अच्छा होगा- और अब ऐसा होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।' 'पिछले 12 महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए वाकई बहुत अच्छे रहे हैं। मैंने बहुत कुछ सीखा है और निश्चित रूप से सुधार करने और ब्लैककैप्स को देने की भूख है।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया को मिल गया नया गेंदबाजी कोच! गौतम गंभीर ने BCCI को सौंपा इस पूर्व RCB स्टार का नाम

साल 2024-25 के लिए न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ी
फिन एलन, टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, विल यून।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+