IPL Purple Cap: बुमराह से भी खतरनाक गेंदबाजी, पर्पल कैप की रेस में नंबर-1, फिर भी वर्ल्ड कप टीम से बाहर

Purple Cap IPL 2024: अपनी पुरानी टीम के खिलाफ हर्षल पटेल ने कमाल का प्रदर्शन किया। हर्षल पटेल ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए तीन विकेट झटके। हालांकि, उनके दमदार प्रदर्शन के बावजूद भी पंजाब किंग्स को इस मुकाबले में 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हर्षल पटेल ने आरसीबी के एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर एक बार फिर खुद को साबित किया है।

एक ओवर में झटके तीन विकेट

धर्मशाला में खेले गए गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स और पंजाब किंग्स मुकाबले के दौरान हर्षल पटेल ने एक ही ओवर में तीन विकेट झटके। अपने चार ओवर के स्पेल में उन्होंने 38 रन देखकर तीन विकेट लिए। हर्षल पटेल ने सबसे पहले दिनेश कार्तिक, फिर महिपाल लोमरोर को पवेलियन भेजा। आखिरी विकेट के रूप में उन्होंने कैमरुन ग्रीन को ड्रेसिंग रूम का रास्ता दिखाया।

Purple Cap 1

पर्पल कैप पर हर्षल पटेल का कब्जा

आईपीएल 2024 में इसके साथ ही हर्षल पटेल के कुल 20 विकेट हो गए हैं। जो कि टूर्नामेंट में सबसे अधिक है। किसी भी गेंदबाज ने अब तक इतने विकट नहीं लिए हैं। हर्षल पटेल से पहले जसप्रीत बुमराह के पास पर्पल कैप थी। बुमराह के नाम 18 विकेट है। लेकिन आरसीबी के खिलाफ 3 विकेट चटकाते ही हर्षल पटेल पर्पल कैप की रेस में काफी आगे निकल गए।

वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिली जगह

आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले हर्षल पटेल को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया है। हर्षल पटेल रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल नहीं हैं। भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तीन तेज गेंदबाजों का चयन किया है। जिसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। इसके अलावा रिजर्व गेंदबाज के तौर पर खलील अहमद और आवेश खान का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+