DPL में प्रिंस यादव ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, ऐसा काम करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Delhi Premier League, Latest News in Hindi: दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के पहले सीजन में पुरानी दिल्ली 6 के प्रिंस यादव ने इतिहास रच दिया है। इस सीजन में पहली हैट्रिक हासिल करके प्रिंस यादव ने कमाल कर दिया। प्रिंस यादव ने यह कारनामा शुक्रवार को सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान किया। उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद पुरानी दिल्ली 6 को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 109 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

18वें ओवर में ली हैट्रिक

प्रिंस यादव की हैट्रिक 18वें ओवर में आई जब सेंट्रल दिल्ली किंग्स का लक्ष्य बड़ा स्कोर बनाना था। उन्होंने पहले केशव डबास को डीप में कैच देकर आउट किया। अगली गेंद पर उन्होंने सुमित कुमार को एलबीडब्ल्यू आउट किया। उनका तीसरा शिकार हरीश डागर थे, जो फुल टॉस चूक गए और गेंद स्टंप के सामने पैड पर लग गई।

Purani Dilli 1

जानिए प्रिंस यादव ने क्या कहा

अपनी उपलब्धि पर प्रिंस यादव ने कहा कि किसी भी गेंदबाज के लिए हैट्रिक लेना बड़ी उपलब्धि है। मेरे लिए भी यह खास पल है, हालांकि ऐसी स्थिति में अगर हम मैच जीत जाते तो सोने पर सुहागा होता। उन्होंने जोर देकर कहा कि डेथ ओवरों में गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण होता है और इसके लिए यॉर्कर लेंथ और धीमी गेंदों का नियमित अभ्यास करना पड़ता है।

प्रिंस यादव की हैट्रिक ने बटोरी सुर्खियां

पुरानी दिल्ली 6 का अगला मुकाबला शनिवार को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ जीतने में सफल रही। वहीं शुक्रवार को खेले गए मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने अपनी बल्लेबाजी से दबदबा बनाया और एक मुश्किल लक्ष्य रखा जिसे पुरानी दिल्ली 6 हासिल नहीं कर सकी। इस झटके के बावजूद प्रिंस यादव की हैट्रिक अब तक टूर्नामेंट में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+