Qualifier 1, Pitch Weather Report: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

Qualifier 1, Pitch Weather Report: आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 1 में आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के नए पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां जीतने वाली टीम सीधे फाइनल का टिकट कटाएगी।

दोनों टीमों ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 19-19 अंक हासिल किए हैं। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

royal challengers bengaluru

इस सीजन की लीग स्टेज में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तब पंजाब ने बेंगलुरु को उसी के घर में हराया था। ऐसे में आरसीबी के पास यह मुकाबला जीतकर हिसाब बराबर करने का मौका होगा। साथ ही, टीम पहली बार 2016 के बाद फाइनल में जगह बनाना चाहेगी।

PBKS vs RCB: पिच रिपोर्ट- न्यू चंडीगढ़ की जमीन पर रन बरसने की उम्मीद
न्यू पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में हाल के मुकाबलों में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। यहां की पिच बल्लेबाजों को काफी मदद देती है और गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है। इसलिए यह उम्मीद की जा रही है कि क्वालिफायर 1 में भी रनबाजी देखने को मिलेगी।

PBKS vs RCB: मौसम का मिजाज- बारिश से नहीं बिगड़ेगा खेल
मैच के समय यानि शाम के वक्त न्यू चंडीगढ़ में आसमान हल्के बादलों से ढका रहेगा, लेकिन बारिश की कोई आशंका नहीं है। तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और ह्यूमिडिटी (humidity) भी ज़्यादा नहीं होगी। यानि मौसम खेल के अनुकूल रहेगा और फैंस को बिना रुकावट एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, युजवेंद्र चहल, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन। मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, पाइला अविनाश।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, टिम सीफर्ट, रसिख दार सलाम, मनोज भांडागे, स्वप्निल सिंह, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, टिम डेविड, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+