भारतीय क्रिकेट में पसरा मातम, 19 की उम्र में क्रिकेटर की हुई मौत, आखिर कैसे चली गई जान
भारतीय क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 19 वर्षीय उभरती महिला क्रिकेटर एंजल गंगवानी (Angel Gangwani) ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में हुए टीम चयन में नाम न आने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान चल रही थीं।
एंजल गंगवानी पिछले कुछ समय से पुडुचेरी में रहकर क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही थीं। उन्होंने हाल ही में पुडुचेरी महिला टी20 टीम के लिए ट्रायल दिया था, लेकिन जब फाइनल स्क्वॉड में उनका चयन नहीं हुआ, तो वह गहरे सदमे में चली गईं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, चयन न होने के बाद वह काफी चुप-चुप रहने लगी थीं और अपने साथियों से भी दूरी बना ली थी। क्रिकेट में आगे बढ़ने का उनका सपना इस झटके के बाद टूटता नजर आ रहा था।
कमरे में मिला शव, कोच ने दी जानकारी
घटना उस समय सामने आई जब एंजल अपने कमरे में गईं और काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं। जब कोच ने संपर्क करने की कोशिश की और कोई जवाब नहीं मिला, तो वे मौके पर पहुंचे। वहां दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने पर एंजल को फंदे से लटका हुआ पाया गया। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सिस्टम और सपोर्ट पर उठे सवाल
इस दुखद घटना के बाद यह सवाल उठता है कि क्या हमारे खेल ढांचे में खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त मानसिक सहायता मौजूद है? कोच, चयनकर्ता और क्रिकेट एसोसिएशन को सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
खेल जगत में बढ़ता मानसिक दबाव
यह घटना एक बार फिर खेल जगत में बढ़ते मानसिक दबाव और असफलता के असर को उजागर करती है। खासकर घरेलू स्तर पर खिलाड़ियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता और सपोर्ट सिस्टम की कमी साफ नजर आती है। युवा खिलाड़ियों पर चयन, प्रदर्शन और करियर बनाने का दबाव कई बार इतना ज्यादा हो जाता है कि वे मानसिक रूप से टूट जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications