'जेसन रॉय का नाम तो सुना होगा,' 145 रनों की पारी के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का तूफान
जेसन रॉय ने 44 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया था, उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग की।

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में बुधवार को पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला और दोनों टीमों की तरफ से शतक देखने को मिले। गेंदबाजों को इस मुकाबले में सिर्फ मशक्कत करते देखा गया। बड़े स्कोर के बाद भी इस मुकाबले में पेशावर जाल्मी को हार का सामना करना पड़ा। क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। बाबर आज़म की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी को यह अंदेशा नहीं था कि 240 रनों का पीछा कर क्वेटा जीत दर्ज करेगी।
क्वेटा की जीत में अहम भूमिका जेसन रॉय की रही। जेसन रॉय ने पूरी पारी के दौरान तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मज 44 गेंदों में अपना शतक पूरा करते हुए पेशावर से मैच आसानी से छीन लिया। जेसन रॉय पारी के अंत तक टिके रहे और आउट नहीं हुए। 63 गेंदों का सामना करते हुए जेसन रॉय ने नाबाद 145 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 20 चौके और 6 छक्के जमाए।
इससे पहले पेशावर ने 2 विकेट पर 240 रनों का बड़ा स्कोर हासिल किया था। कप्तान बाबर आज़म ने बल्लेबाजी में धागे खोल दिए और एक बेहतरीन शतकीय पारी खेली। बाबर आज़म ने 60 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया। वह आउट नहीं हुए और 65 गेंदों में 115 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा सैम अयूब के बल्ले से भी 74 रनों की धमाकेदार पारी देखने को मिली। अयूब ने बाबर आजम की तुलना में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
क्वेटा के लिए जेसन रॉय के नाबाद 145 रनों के अलावा मोहम्मद हफीज ने भी नाबाद 41 रनों की पारी खेली। पीएसएल के इतिहास में 240 रनों का स्कोर इससे पहले कभी चेज नहीं हुआ था। क्वेटा ने पहली बार ऐसा करते हुए इतिहास रच दिया। इस जीत के लिए हर कोई जेसन रॉय की तारीफ कर रहा है। जेसन रॉय को ही जीत के लिए जिम्मेदार बल्लेबाज माना गया और सोशल मीडिया पर उनके लिए जमकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications