PSL 2022 में लौटते ही शाहिद अफरीदी की जमकर हुई पिटाई, नाम हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

PSL 2022
Photo Credit: Twitter/thePSLt20

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से करांची और लाहौर के मैदान पर आयोजित किये जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग के 7वें सीजन में पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिये वापसी की। शाहिद अफरीदी ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो अपने करियर का आखिरी पीएसएल सीजन खेलने जा रहे हैं, जिसके बाद वो पाकिस्तान सुपर लीग से भी संन्यास ले लेंगे। ऐसे में फैन्स को उनसे दमदार और यादगार प्रदर्शन की उम्मीद थी। इसे देखते हुए जब शाहिद अफरीदी ने गुरुवार को इस्लामाबाद युनाइटेड की टीम के खिलाफ मैदान पर वापसी की तो उनका प्रदर्शन दमदार तो साबित नहीं हुआ लेकिन यादगार जरूर बन गया।

और पढ़ें: U19 WC 2022: पाकिस्तानी कप्तान ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

शाहिद अफरीदी ने गेंदबाजी में बेहद शर्मनाक प्रदर्शन करते हुए एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे वो कभी भी याद नहीं रखना चाहेंगे, हालांकि फैन्स को यह जरूर लंबे समय तक याद रहने वाला है। शाहीद अफरीदी की शर्मनाक गेंदबाजी और इस्लामाबाद युनाइटेडस के दमदार प्रदर्शन के चलते क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम को 43 रन से हार का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें: U19 WC 2022: बेबी एबी ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, तोड़ा धवन का 18 साल पुराना रिकॉर्ड

मुनरो-आजम के दम पर इस्लामाबाद युनाइटेड ने ठोंके 229 रन

मुनरो-आजम के दम पर इस्लामाबाद युनाइटेड ने ठोंके 229 रन

करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले गये इस मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, हालांकि यह फैसला उनकी टीम के पक्ष में नहीं गया। पॉल स्टर्लिंग (58) और एलेक्स हेल्स (22) की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर इस्लामाबाद युनाइटेडस की टीम ने महज 4 ओवर में ही 55 रन बना डाले। इस दौरान हेल्स ने महज 9 गेंदों में 5 चौके लगाकर 22 रनों की पारी खेली लेकिन जेम्स फॉक्नर ने उन्हें आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया। हालांकि पॉल स्टर्लिंग ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखते हुए 28 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेल डाली। नवाज ने यहां पर स्टर्लिंग और कप्तान शादाब खान का विकेट लेकर रनों की रफ्तार पर थोड़ी लगाम लगाने की कोशिश की लेकिन कॉलिन मुनरो (72) और आजम खान (65) ने ताबड़तोड़ रन बनाते हुए टीम के स्कोर को 229 पर पहुंचा दिया।

पीएसएल के सबसे महंगे गेंदबाज बने शाहिद अफरीदी

पीएसएल के सबसे महंगे गेंदबाज बने शाहिद अफरीदी

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिये इस दौरान लगभग सभी गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटाने का काम किया लेकिन इस मैच में वापसी कर रहे शाहिद अफरीदी खासा महंगे साबित हुए। शाहिद अफरीदी सिर्फ इस मैच में ही महंगे साबित नहीं हुए बल्कि पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गये। शाहिद अफरीदी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में एक विकेट लेकर 16.80 की इकॉनमी से 67 रन लुटाये। इस दौरान मुनरो और आजम खान ने उनकी गेंदबाजी पर 8 छक्के लगाये।

शाहीद अफरीदी ने पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास में एक मैच के दौरान सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जफर गोहर का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2021 के सीजन में पेशावर जाल्मी के खिलाफ खेलते हुए बिना कोई विकेट हासिल किये 4 ओवर में 65 रन लुटाये थे। इस लिस्ट में युवा पेसर शाहीन अफरीदी का नाम भी शामिल है जिन्होंने 2019 के सीजन में इस्लामाबाद युनाइटेड की टीम के खिलाफ ही 4 ओवर में एक विकेट लेकर 62 रन लुटाये थे।

बल्लेबाजी में भी बुरी तरह फ्लॉप रहे अफरीदी

बल्लेबाजी में भी बुरी तरह फ्लॉप रहे अफरीदी

230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लैडिएटर्स की टीम ने भी सधी हुई शुरुआत करते हुए पावरप्ले के अंदर 50 रन पूरे कर लिये और पहले विकेट के लिये 54 रनों की साझेदारी कर डाली। हालांकि कप्तान शादाब खान की गेंदबाजी के सामने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आये और 20 ओवर्स भी खेल नहीं सके। 186 रन पर ऑल आउट होने वाली क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिये गेंदबाजी में महंगे साबित हुए शाहिद अफरीदी बल्लेबाजी में भी फ्लॉप हो गये और 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन जोड़ कर वापस लौट गये। ग्लैडिएटर्स के लिये एहसान अली (50), मोहम्मद नवाज (47) और जेम्स फॉक्नर (30) के अलावा कोई और खिलाड़ी जरूरी रन नहीं बना सका। इस्लामाबाद के लिये शादाब खान ने 5 विकेट हासिल किये तो वहीं पर हसन अली और मोहम्मद वसीम जूनियर के खाते में 2-2 विकेट आये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+