पहली बार लाहौर कलंदर ने जीता PSL का खिताब, मुल्तान सुल्तांस को 42 रन से दी मात
लाहौर, 28 फरवरी। लाहौर कलंदर ने पाकिस्तान सुपर लीग का खिताब पहली बार अपने नाम किया है। मुल्तान सुल्तांस को 42 रनों से हराकर लाहौर कलंदर ने गद्दाफी स्टेडियम में रविवार को पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में जीत दर्ज की है। लाहौर के कप्तान शाहीन शाह आफरीदी की अगुवाई में लाहौर की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मुल्तान सुल्तांस को 42 रनों से मात दी है। मैच में आफरीदी ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहम्मद रिवजान की अगुवाई वाली मुल्तान की टीम 19.3 ओवर में ही 138 रन बनाकर सिमट गई।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर की टीम ने 20 ओवर में 180 रन बनाए। जिसमे हफीज ने 46 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया। जबकि हैरी ब्रुक ने 22 गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 41 रन बनाए। वहीं विल्सी ने 8 गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौका लगाकर ताबड़तोड़ 28 रन बनाए। वहीं मुल्तान की ओर से आसिफ अफरीदी ने तीन विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके।
मुल्तान सुल्तांस की बल्लेबाजी की बात करे तो टीम की ओर से अच्छी शुरुआत हुई लेकिन 36 रन के स्कोर पर शान मसूद को फकर जमान ने रन आउट कर दिया और वह 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद एक एक करके विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। अजमर अजमत ने सिर्फ 6 रन, रिली रोसो ने 15 रन, आसिफ अफरीदी ने 1 रन, डेविड विली ने शून्य पर आउट हो गए। वहीं शाहीन आफरीदी ने मैच में 4 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। जबकि मोहम्मद हफीद और जमान खान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। डेविड विल्सी और हरिश रउफ के खाते में 1-1 विकट आए। मोहम्मद हफीज को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया जबकि मोहम्मद रिजवान प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।












Click it and Unblock the Notifications