दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया, कार्तिक का चुना जाना तय
नई दिल्ली, अप्रैल 27। आईपीएल 2022 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसके शेड्यूल की घोषणा बीसीसाई ने हाल ही में की है। अब इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना है। माना जा रहा है कि इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान अगले महीने के अंत तक कर दिया जाएगा। ऐसे में हर किसी की नजर इस बात पर है कि आखिर इस सीरीज के लिए टीम इंडिया कैसे होगी? क्योंकी यह सीरीज इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम होगी।
Recommended Video

IPL में अच्छा कर रहे युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इसके अलावा टीम की घोषणा से पहले चयनकर्ताओं की नजर इस आईपीएल सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे कुछ युवा खिलाड़ियों पर भी होगी। आईपीएल 2022 से पहले भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में जीत दर्ज की है। ऐसे में रोहित शर्मा की टीम उस लय को बरकरार रखना चाहेगी, इसलिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चुनी जाने वाली टीम पर हर किसी की नजरें रहेंगी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम
रोहित शर्मा
आईपीएल में फिलहाल निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे रोहित शर्मा इस टीम के कप्तान होंगे। अगर बोर्ड कहीं न कहीं रोहित को आराम देता है तो ऐसे में केएल राहुल टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं।
केएल राहुल
रोहित के साथ पारी का आगाज करने के लिए केएल राहुल को टीम में शामिल किया जा सकता है और अगर रोहित को आराम मिला तो हो सकता है कि केएल राहुल को शिखर धवन के साथ पारी का आगाज करना पड़े। ऐसी संभावना है कि धवन को इस टीम में शामिल कर लिया जाए।
ईशान किशन
आईपीएल में भी अभी तक ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाने वाले बल्लेबाज ईशान किशन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौका मिल सकता है।
संजू सैमसन
इस आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी कर रहे संजू सैमसन को भी इस टीम में शामिल किया जा सकता है। विराट को अगर आराम दिया गया तो संजू की जगह पक्की है।
टीम में शामिल होने वाले अन्य खिलाड़ी
- सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, आवेश खान, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव,












Click it and Unblock the Notifications