PBKS VS KKR मैच में बना IPL का बड़ा रिकॉर्ड, सर्वाधिक छक्के लगने का बना कीर्तिमान

इस बार का आईपीएल बल्लेबाजों के तूफान के लिए याद किया जाएगा। जिस अंदाज में बल्लेबाज गेंदबाजों की क्लास लगा रहे हैं उसे देखकर लग रहा है कि यह आईपीएल गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किलभरा होने वाला है। इस आईपीएल में एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार 250 से अधिक का स्कोर खड़ा हो चुका है।

पंजाब और केकेआर के मैच में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी टूट गया है। आईपीएल के एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगने का रिकॉर्ड इस मैच में दर्ज हो गया है। दोनों टीमों को मिलाकर इस मैच में कुल 42 छक्के लगे हैं। इससे पहले आईपीएल के इतिहास में कभी भी एक मैच में इतने छक्के नहीं लगे।

pbks vs kkr

मैच में केकेआर के बल्लेबाजों ने जहां 18 छक्के लगाए तो पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने 24 छक्के लगाए। मैच के दौरान पंजाब किंग्स ने सर्वाधिक 262 रनों के लक्ष्य को हासिल करने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अहम बात यह है कि पंजाब की टीम ने यह कारनामा 8 गेंद शेष रहते ही कर डाला। मैच में जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों पर 108 रनों की नाबाद पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 9 छक्के 8 चौके लगाए।

टी-20 मैचों में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स, 42 छक्के, कोलकाता-2024
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, 38 छक्के, हैदराबाद-2024
आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 38 छ्क्के, बेंगलुरू 2024
लेजेंड्स बनाम काबुल ज्वानान, 37 छक्के, शारजाहा-2018
पैट्रियॉट्स बनाम तलावाह, 37 छक्के, बसेतेरे-2019

केकेआर के खिलाफ जीत के साथ ही पंजाब की टीम 6 अंकों के साथ अंक तालिका में 8वें पायदान पर पहुंच गई है। ऐसे में पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी अभी जिंदा हैं। मैच में जीत के बाद शशांक सिंह ने कहा कि केकेआर के 261 रनों के स्कोर के बाद भी टीम में किसी ने यह नहीं कहा कि यह बहुत बड़ा स्कोर है। हमें भरोसा था कि हम इस स्कोर को हासिल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+