'मोदी साहब आपसे मिलकर मुझे....', PM नरेंद्र मोदी को लेकर रवींद्र जडेजा ने कही दिल जीतने वाली बात
Ravindra Jadeja meets PM Modi: चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।

BJP MLA Rivaba Jadeja and Ravindra Jadeja meet PM Narendra Modi: भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और जामनगर से विधायक उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को रवींद्र जडेजा ने खुद अपने ऑफिश्यली ट्विट हैंडल से शेयर किया है।
पीएम मोदी से मुलाकात: मंगलवार को टीम इंडिया के खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान रवींद्र जडेजा की जामनगर से विधायक उनकी वाइफ रिवाबा जडेजा भी साथ थी। इन दोनों ने ही नरेंद्र मोदी को फूलों का एक बड़ा गुलदस्ता दिया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।
जडेजा ने किया ट्वीट: पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद रवींद्र जडेजा ने उन्हें लेकर एक ट्वीट भी किया। मुलाकात के बाद फोटो शेयर करते हुए जडेजा ने लिखा कि नरेंद्र मोदी साहब आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। आप हम सभी के लिए एक उदाहरण हैं, मुझे आशा है कि आप आने वाले समय में भी इसी तरह लोगों का हौसला बढ़ाने का काम करते रहेंगे।
धोनी ने मिलाया था पहली बार: रवींद्र जडेजा के एक इंटरव्यू के मुताबिक साल 2010 में वह पहली बार नरेंद्र मोदी से मिले थे। उस दौरान नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे और महेंद्र सिंह धोनी ने जडेजा की मुलाकात अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी से करवाई थी। पहली बार में ही जडेजा और मोदी के बीच काफी लंबे समय तक बातचीत हुई थी।
पिता और बहन भी राजनीति में: रवींद्र जडेजा की वाइफ के अलावा उनकी बहन और पिता भी राजनीति में हैं। मां के निधन के बाद रविंद्र जडेजा को संभालने में उनकी बहन और पिता ने सबसे अधिक मेहनत किया था।
दिल्ली से होगा मैच: चेन्नई का आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है। ऐसे में रवींद्र जडेजा इन दिनों अपनी टीम के साथ दिल्ली में ही हैं। चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। हर साल की तरह इस सीजन भी जडेजा ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।












Click it and Unblock the Notifications