T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद PM मोदी ने इन दो खिलाड़ियों को किया स्पेशल फोन कॉल, जानिए क्या हुई बात
PM Modi On T20 World Cup Win: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 जून) को भारतीय क्रिकेट टीम से फोन पर बात की और पूरी टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने के लिए बधाई दी। भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की। उन्होंने फाइनल में विराट कोहली की पारी के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की भी सराहना की। पीएम मोदी ने विराट कोहली का खास जिक्र किया, जिन्होंने 76 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

विराट कोहली से क्या बोले PM मोदी?
विराट से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''आपसे बात करके खुशी हुई। फाइनल की पारी की तरह, आपने भारतीय बल्लेबाजी को शानदार तरीके से संभाला है। आप खेल के सभी रूपों में चमके हैं। टी20 क्रिकेट को आपकी कमी खलेगी, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि आप नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करना जारी रखेंगे।''
Dear @imVkohli,
Glad to have spoken to you. Like the innings in the Finals, you have anchored Indian batting splendidly. You’ve shone in all forms of the game. T20 Cricket will miss you but I am confident you’ll continue to motivate the new generation of players. pic.twitter.com/rw8fKvgTbA
— Narendra Modi (@narendramodi) June 30, 2024
रोहित शर्मा से पीएम मोदी ने क्या कहा?
रोहित शर्मा से पीएम मोदी ने कहा, ''आप उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। आपकी आक्रामक मानसिकता, बल्लेबाजी और कप्तानी ने भारतीय टीम को एक नया आयाम दिया है। आपका टी20 करियर हमेशा याद रखा जाएगा। आज सुबह आपसे बात करके खुशी हुई।''
पीएम मोदी ने भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए राहुल द्रविड़ को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने भारत की जीत के बाद मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। रोहित और विराट के अलावा भी पीएम मोदी ने इन दो खिलाड़ियों को स्पेशल फोन कॉल किए।
PM मोदी ने इन दो खिलाड़ियों को किया स्पेशल फोन कॉल
ये दो स्पेशल खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने आखिरी ओवर मैच में कमाल कर दिखाया है। पीएम मोदी ने हार्दिक पांड्या को उनके अंतिम ओवर और सूर्यकुमार यादव को उनके कैच के लिए खूब सराहा है।
This catch of Surya Kumar Yadav will shine like the brightness of the sun in the history of cricket..!#RohiRat #MSDhoni "END OF AN ERA"#MSDhoni "END OF AN ERA"#IndiaWinWorldCup
— Rahul Meena (@Rahulm_01) June 30, 2024
pic.twitter.com/awR7VRpjal pic.twitter.com/yJ5675Nnxr
असल में आखिरी ओवर में जिस तरह से हार्दिक पांड्या की गेंद पर साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर आउट हुए, उसमें सूर्यकुमार यादव का भी बहुत अहम रोल था। सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री लाइन पर जिस तरह से किलर को आउट करने के लिए कैच लिया, वो सदियों तक याद रखा जाएगा। वहीं हार्दिक पांड्या ने काफी वक्त के बाद आखिरी 20वें ओवर में गेंदबाजी की थी।
Last 5 overs of the Final 🔥🔥
Never going out of my mind 🙏 #T20WorldCup24 #T20WC2024 #IndiaWinWorldCup pic.twitter.com/ZrWPePBQqN
— CA Akhil Pachori (@akhilpachori) June 30, 2024
PM मोदी ने जसप्रीत बुमराह की भी खूब तारीफ की
पीएम मोदी ने जसप्रीत बुमराह के योगदान की भी तारीफ की। जसप्रीत बुमराह ने इस पूरे मुकाबले में जिस तरह से गेंदबाजी की है, उन्होंने दिखा दिया है कि आखिर क्यों वो दुनिया के बेस्ट गेंदबाज हैं।
CHAMPIONS!
Our team brings the T20 World Cup home in STYLE!
We are proud of the Indian Cricket Team.
This match was HISTORIC. 🇮🇳 🏏 🏆 pic.twitter.com/HhaKGwwEDt
— Narendra Modi (@narendramodi) June 29, 2024
इसके अलावा पीएम मोदी ने शनिवार 29 जून की रात को भी वीडियो संदेश जारी कर 'मेन इन ब्लू' को बधाई दी थी। पीएम मोदी ने कहा था कि, "चैंपियंस! हमारी टीम स्टाइल में टी20 विश्व कप घर लेकर आई! हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है। यह मैच ऐतिहासिक था...क्योंकि हमारी टीम ने एक भी मैच नहीं हारी और लगातार जीतते हुए फाइनल में पहुंची। ये बहुत बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं।''
बता दें कि 2007 में विजयी होने के बाद 17 वर्षों में यह भारत की दूसरी टी20 विश्व कप जीत थी। यह भी 11 साल बाद था कि टीम इंडिया ने कोई बड़ा ICC खिताब जीता, आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications