'मयंक की कप्तानी में खेलना मेरे लिए अच्छा रहेगा', शिखर धवन ने दिया बयान

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले शिखर धवन ने अपने भारतीय साथी मयंक अग्रवाल की कप्तानी में खेलने को लेकर उत्साह व्यक्त किया है। साथ ही, धवन ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह पंजाब किंग्स के लिए अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी लेने के लिए भी उत्सुक हैं, अगर उन्हें मौका मिलता है। धवन को पंजाब की फ्रेंचाइजी ने पिछले महीने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। उनका 2021 का शानदार सीजन था, जहां उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 16 मैचों में 587 रन बनाए थे। पिछले दो सीजनों में अच्छी फॉर्म में होने के बावजूद उन्हें दिल्ली ने रिलीज कर दिया था।

Shikhar Dhawan

धवन ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा, "मैं बहुत सकारात्मक दिख रहा हूं। मयंक की कप्तानी में खेलना मेरे लिए अच्छा रहेगा। हमारे पास एक मजबूत टीम है, जिसमें युवा बहुत अच्छे और प्रतिभाशाली हैं। हम सबको आशा है कि हम इस बार हम कुछ बड़ा करेंगे। साथ ही अगर मुझे मयंक के साथ ओपनिंग करने का मौका मिलता है तो यह मेरे लिए बहुत अच्छा होगा। यह एक बड़ी जिम्मेदारी होगी, जिसे निभाने के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।"

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : वो 3 नामी टीमें, जो इस बार ट्रॉफी जीतने की हैं पक्की दावेदार

अग्रवाल आईपीएल 2022 के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ पंजाब किंग्स की पहली पसंद थे। उन्हें फ्रैंचाइजी द्वारा 12 करोड़ में खरीदा गया है। भारत के सीमित ओवरों के कप्तान केएल राहुल इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान थे, लेकिन उन्होंने बेहतर संभावनाओं के लिए खुद को रिलीज करने मांग की और फ्रैंचाइजी ने उनका कहना माना। पिछले महीने बेंगलुरू में दो दिवसीय टूर्नामेंट के लिए जाने वाली पंजाब को अभी अपना कप्तान तय करना था। हालांकि, उन्होंने पिछले महीने आधिकारिक घोषणा की और अग्रवाल को अपना कप्तान बनाया।

कप्तानी की जिम्मेदारी अब अग्रवाल को सौंपे जाने के बाद, उनसे टीम की विरासत को आगे ले जाने की उम्मीद की जाएगी क्योंकि उनकी नजर पहले आईपीएल ताज पर है। पंजाब किंग्स ने 27 मार्च को मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+