PKL 2023-24: जयुपर और बेंगलुरु की हार, पुणेरी पलटन और बंगाल वॉरियर्स ने जीते मैच
PKL 2023-23 Match 4 December: प्रो कबड्डी लीग में आज का पहला मैच पुणेरी पलटन और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला गया। पुणे ने जयपुर को करीबी मैच पराजित करते हुए जीत दर्ज कर ली। जयपुर पिंक पैंथर्स पिछले सीजन की विजेता है लेकिन पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे मैच में बंगाल वॉरियर्स ने बेंगलुरु बुल्स को हरा दिया।
अर्जुन देशवाल का प्रदर्शन जयपुर पिंक पैंथर्स को जीत नहीं दिला पाया। उनके नाम कुल 17 पॉइंट्स थे। असलम इनामदार ने पुणेरी पलटन के लिए 10 रेड अंक हासिल किये और जीत में अहम योगदान दिया। जयपुर की टीम बढ़त हासिल करने के बाद पिछड़ गई।

पहले हाफ में स्कोर 18-14 था और जयपुर आगे थी। इसके बाद पुणेरी पलटन के लिए दूसरा हाफ धाकड़ रहा। रेड और डिफेन्स ने अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया और स्कोर 37-33 पर लेकर चले गए। अंत में जयपुर पिंक पैंथर्स को 4 अंकों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
दूसरे मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने जीत दर्ज की। बेंगलुरु बुल्स को बंगाल वॉरियर्स ने 32-30 से हरा दिया। बंगाल के लिए मनिंदर सिंह ने 11 पॉइंट्स हासिल किये। विशाल ने बेंगलुरु के लिए 4 पॉइंट्स हासिल किये। शुभम और विश्वास ने 4-4 पॉइंट्स हासिल किये।
बंगाल की टीम पहले हाफ में हावी रही। पहले हाफ में बंगाल के पास बढ़त थी। हालांकि इसे पाटने का प्रयास बेंगलुरु बुल्स ने जरुर किया लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। अंत में बंगाल की टीम दो अंक आगे रही और अंतिम मिनट में बेंगलुरु कुछ खास नहीं कर पाई। हालांकि पहले हाफ की तुलना में बेंगलुरु बुल्स ने दूसरे हाफ में अच्छा खेल दिखाया था।












Click it and Unblock the Notifications