Phalodi Satta Bazar: क्या RCB जीतेगी पहली बार IPL ट्रॉफी? फलोदी सट्टा बाजार ने दी कोहली फैन्स को टेंशन
Phalodi Satta Bazar: आईपीएल के प्लेऑफ़ की चार टीमों का निर्धारण हो गया है और अब टूर्नामेंट समाप्ति की तरफ बढ़ने लगा है। केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद ने दो स्थानों पर कब्जा जमा लिया। बचे हुए दो नामों में राजस्थान रॉयल्स तीसरे और आरसीबी चौथे स्थान पर है।
शुरुआत में जिस तरह पिछड़ने के बाद आरसीबी ने वापसी की है, उसकी तारीफ जरुर होनी चाहिए। आरसीबी के पास अब पहली बार खिताबी जीत दर्ज करने का मौका है। हालांकि इस मंजिल तक पहुँचने के लिए अभी काफी लम्बा सफर तय करना पड़ेगा। मामला इतना आसान नहीं है।

आरसीबी ने लीग चरण के अंतिम मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पराजित करते हुए टॉप चार में जगह हासिल की थी। अब प्लेऑफ़ में फाइनल तक का सफर तय करने के लिए दो मैचों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी। आरसीबी को इसके लिए बेहतरीन रणनीति बनानी पड़ेगी
क्या है फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान
इस समय फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार आरसीबी की स्थिति ठीक नहीं मानी जा सकती है। बाजार के सूत्रों की मानें, तो फाइनल में जाने के लिए आरसीबी के भाव अच्छे नहीं है। फाइनल से पहले दो मैच जीतने हैं, यह भी एक बड़ा फैक्टर माना जा रहा है और अन्य टीमें मजबूत भी हैं। आरसीबी को जीत के लिए अन्य टीमों की तुलना में पीछे माना जा रहा है।
आरसीबी का अगला मैच किसके खिलाफ
आरसीबी अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। ऐसे में आरसीबी का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच 22 मई को अहमदाबाद में होगा। इसमें जीत दर्ज नहीं करने पर आरसीबी बाहर होगी और जीतने पर अगले दूसरे क्वालीफायर मैच में खेलने का मौका मिलेगा।
फैन्स को हो सकती है निराशा
पिछले डेढ़ दशक से आरसीबी आईपीएल का ख़िताब जीतने का प्रयास कर रही है लेकिन हर बार फैन्स को निराशा ही हुई है। इस बार भी कुछ वही हो सकता है। हालांकि सट्टा बाजार का एक अपना अनुमान होता है। कई बार मैदान पर खिलाड़ियों का तूफानी प्रदर्शन इनको गलत साबित कर देते हैं।
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications