Weather Forecast Today: JK से लेकर बिहार तक मौसम रहेगा खराब, 15 राज्यों में Rain Alert, क्या है UP का हाल?
Weather Forecast Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 3 जुलाई 2026 के लिए देश के 15 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आईएमडी के मुताबिक मानसून इस वक्त अपनी पूरी स्पीड के साथ आगे बढ़ रहा है इसलिए ये अगले 2-3 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, हरियाणा और पंजाब, और राजस्थान को कवर कर लेगा।
जिसकी वजह से इन राज्यों में झमाझम बरसात होगी और 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी, आज जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी हुआ है उनके नाम हैं उनमें उत्तर प्रदेश , बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली , उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के नाम शामिल हैं।

दिल्ली में आंधी-पानी का अलर्ट जारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली -एनसीआर में आज आंधी-पानी की आशंका है, दिल्ली में कल हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
यूपी में Rain Alert, चलेंगी तूफानी हवाएं
सहारनपुर, मेरठ, नोएडा से लेकर पूर्वांचल के प्रयागराज, वाराणसी और सोनभद्र जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सतही हवाएं चलने की चेतावनी दी है। राजधानी लखनऊ में भी तापमान गिरकर अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास आने की उम्मीद है, यहां भी शाम तक बरसात हो सकती है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
राजस्थान और मध्य प्रदेश की बात करें तो इन राज्यों में भी आंधी और तूफान की दोहरी मार देखने को मिल सकती है। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, कोटा और टोंक जैसे जिलों में भारी बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। वहीं मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा, उज्जैन और छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और मूसलाधार बारिश की संभावना है, जिससे दिन के पारे में भारी गिरावट आएगी।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में होगी बारिश
उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे क्षेत्रों में 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका है, जिससे पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं राजधानी देहरादून में तापमान अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है जबकि हिमाचल प्रदेश के मनाली और कुल्लू में भारी बारिश के कारण तापमान में जबरदस्त गिरावट देखी जाएगी। मनाली में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान महज 16 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
3 से 5 जुलाई तक कश्मीर में खराब रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर में भी उधमपुर, जम्मू, कठुआ और बारामूला सहित कई जिलों में 3 से 5 जुलाई तक खतरनाक मौसम बने रहने का अनुमान है। इस अवधि में 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और ऊंची चोटियों पर आकाशीय बिजली गिरने के साथ-साथ ओले गिरने की प्रबल आशंका है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार वर्षा
पटना, पूर्णिया, भागलपुर और किशनगंज समेत कुल 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। झारखंड के रांची, जमशेदपुर और बोकारो में भी 3 से 5 जुलाई तक भारी बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है।














Click it and Unblock the Notifications