IPL 2024: क्या आईपीएल प्लेऑफ़ मैचों में रिजर्व डे होगा? बारिश से मैच धुलने पर कौन सी टीम फाइनल में जाएगी
IPL 2024 Playoffs Reserve Day: आईपीएल में कुछ लीग मैचों में बारिश का खलल देखने को मिला है। तीन मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे। अब मामला प्लेऑफ़ की तरफ आ गया है। यहाँ बारिश होने की स्थिति में क्या किया जाएगा, यह अहम बात है। प्लेऑफ़ मैचों में रिजर्व डे को लेकर भी फैन्स के मन में सवाल है।
आईपीएल की प्लेइंग कंडीशंस को देखने पर ही इन सभी प्रश्नों का उत्तर मिलता है। प्लेऑफ़ में दो मैच क्वालीफायर होंगे। एक मैच एलिमिनेटर होगा। इसके अलावा एक मैच फाइनल का होगा। इन मैचों में बारिश आने पर क्या किया जाएगा।

क्या इस बार होगा रिजर्व डे
पिछले आईपीएल में देखा गया था कि सिर्फ फाइनल मैच में ही रिजर्व डे रखा गया था। इस बार ऐसा नहीं होगा। सभी प्लेऑफ़ मैचों के लिए रिजर्व डे रखा गया है। अगर कोई मैच बारिश से प्रभावित होता है, तो अगले दिन उसे वहीं से शुरू किया जा सकता है।
रिजर्व डे बारिश से धुलने पर क्या?
प्लेऑफ़ मैच अगर बारिश से धुलता है और रिजर्व डे पर भी मैच नहीं होगा, तो उस स्थिति में लीग चरण के अंकों को प्राथमिकता दी जाएगी। सिर्फ फाइनल मैच के लिए कंडीशन अलग है। फाइनल मैच बारिश से धुलने से अंक तालिका में टॉप टीम को ट्रॉफी थमाई जाएगी। हालाँकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। आम तौर पर बारिश से फाइनल धुलने पर टीमों को संयुक्त विजेता बनाया जाता है।
अतिरिक्त समय मिलेगा?
आईपीएल की कंडीशंस के अनुसार प्लेऑफ़ मैचों के लिए अतिरिक्त समय होगा। 120 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम रहेगा। ओवरों में बिना कटौती किये मैच शुरू करने का समय रात 9 बजकर 40 मिनट तक का रहेगा। 10 मिनट का इनिंग्स ब्रेक और टाइम आउट भी रहेंगे।
मैच टाई होने पर क्या होगा
अगर प्लेऑफ़ में मैच टाई होते हैं, तो सुपर ओवर से रिजल्ट निकाला जाएगा। इसके बाद भी अगर बारिश के कारण सुपर ओवर नहीं हो पाता है, तो तालिका में अंकों के आधार पर ऊपर रहने वाली टीम को अगले राउंड में भेज दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications