कोहली, धोनी और रैना की नींदें उड़ाने वाले तेज गेंदबाज ने 28 साल की उम्र में लिया संन्यास

इस महीने के अंत में टीम इंडिया को आयरलैंड दौरे पर रवाना होना है। आयरलैंड और भारत के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

नई दिल्ली: इस महीने के अंत में टीम इंडिया को आयरलैंड दौरे पर रवाना होना है। आयरलैंड और भारत के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, इस सीरीज के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, आयरलैंड के युवा तेज गेंदबाज पीटर चेज (Peter Chase) ने अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट का ऐलान कर दिया है। चेज केवल 28 साल के हैं। चेज ने लगातार होती इंजरी के चलते संन्यास का ऐलान किया है।

Peter Chase

चेज ने अपने बयान में कहा, 2021 में एक साल तक के लिए बाहर होने वाली चोट झेलने के बाद मैं अपनी वापसी के लिए प्रेरित था। हालांकि, हाल ही में नामीबिया दौरे पर फिर से मुझे सीजन समाप्त करने वाली चोट लगी, जो मेरे लिए काफी मुश्किल है। मुझे आयरलैंड के लिए खेलना पसंद है और इसमें मैं गर्व महसूस करता हूं। पिछले जो सीजन में चोट के कारण नहीं खेल पाया। इस चोट के चलते एक साल तक फिर कोई क्रिकेट नहीं खेल पाने के कारण मुझे लगता है कि अब कुछ नया करने का सही समय आ गया है।

छोटा सा रहा करियर

पीटर चेज ने आयरलैंड लिए पहला वनडे 2015 और T20I साल 2018 में खेला था। उन्होंने 25 वनडे मैचों में 39.88 की औसत से कुल 34 विकेट चटकाए। वहीं, T20I में उनके नाम पर 27.73 की औसत से 12 मुकाबलों में 15 विकेट दर्ज है। 2018 में जब भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, तब पीटर ने 15.4 की शानदार औसत से 5 विकेट अपने नाम किए थे। अपनी लाजवाब गेंदबाजी से चेज ने टीम इंडिया को खासा परेशान किया था। खास बात तो ये रही थी, दोनों मैचों में आयरिश पेसर ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की विकेट चटकाई थी। सीरीज में उन्होंने 1-1 बार महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना जैसे काबिल बल्लेबाजों को भी आउट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+